For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSKvRCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

IPL 2020, RCB vs CSK: Virat Kohli ने जीता Toss, Bangalore पहले करेगी Batting | Oneindia Sports

नई दिल्ली। आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुकाबला है। ऐसा पहली बार है कि चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में आज होने वाले मैच में जीत दर्ज करते धोनी की टीम अपना खोया आत्मविश्वास वापस करने की कोशिश करेगी साथ ही अपने फैंस के चेहरे पर खुशी ला सकती है। विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टॉस जीतने के बाद धोनी ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, बाद में यह धीमी हो सकती है, लिहाजा हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। वहीं धोनी ने कहा कि टॉस पर हमारा नियंत्रण नहीं है। हम मैच में बेहतर करने की कोशिश करेंगे। चेन्नई की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। टीम में मिचेल सैंटनर और मोनू सिंह को मौका दिया गया है जबकि शार्दुल ठाकुर और जॉश हेजलवुड को बाहर किया गया है। वहीं आरसीबी की टीम में मोईन अली को टीम में मौका दिया गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
आर गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायडू, एन जगदीशन, महेंद्र सिंह धोनी, सैम करन, रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, दीपक चहर, इमरान ताहिर, मोनू कुमार

आरसीबी की टीम
देवदत्त पद्दिकल, एरॉन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मोईन अली, गुरकीरत सिंह मान, क्रिस मोरिस, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हार के बाद धोनी ने कहा था कि यह साल हमारा नहीं था, आप 8 या 10 विकेट गंवाएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, बल्कि मौजूदा समय में हम टूर्नामेंट में कहा हैं यह मायने रखता है। हमे यह देखने की जरूरत है कि हमने कहां गलतियां की हैं। हार की सैकड़ों वजह हो सकती है, लेकिन एक सवाल जो मायने रखता है कि क्या आपने उस क्षमता से गेम को खेला जिसके लिए आप जाने जाते हैं। जब कागज पर आपकी टीम बेहतर है तो क्या उसे सही साबित करने के लिए हमने प्रदर्शन किया, जवाब है, इस वर्ष हमने ये नहीं किया। धोनी ने कहा कि इस साल भाग्य भी हमारे साथ नहीं है।

Story first published: Sunday, October 25, 2020, 15:22 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+