Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मालामाल होंगे आईपीएल मैच के मेजबान

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्वेंटी -20 मैचों की मेजबानी करने वाले क्रिकेट संघों को सालाना कम से कम आठ करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी।

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्वेंटी -20 मैचों की मेजबानी करने वाले क्रिकेट संघों को सालाना कम से कम आठ करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी।

मैच के लिए मैदान और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेजबान संघों को अलग से धनराशि मिलेगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने बताया कि प्रत्येक क्रिकेट संघ को सुविधाएं उपलब्ध कराने के एवज में प्रति मैच कम से कम एक लाख रुपये दिए जाएंगे। एक मैदान में अधिक से अधिक सात मैच खेले जाएंगे।

सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "ऐसे क्रिकेट संघ जिन्हें आईपीएल मैचों की मेजबानी करने का मौका नही मिलेगा उन्हें भी बोर्ड कुछ राशि देगा लेकिन अभी यह तय नहीं है कि उन्हें कितने पैसे मिलेंगे।"

आईपीएल के मुख्य संचालन अधिकारी सुंदर रमण ने क्रिकेट संघों को धनराशि देने के फैसले की पुष्टि की। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "मैं यह नहीं बता सकता कि आयोजकों को कितने पैसे दिए जाएंगे। मैं केवल इतना बता सकता हूं कि सभी मेजबान क्रिकेट संघों को बराबर राशि मिलेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+