कनाडा का दूसरा सबसे बड़ा बैंक भी बना क्रिकेट प्रायोजक
टोरंटो, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा में दक्षिण एशियाइयों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वहां का दूसरा सबसे बड़ा बैंक 'स्कोटिया' भी क्रिकेट प्रतियागिताओं का प्रायोजक बन गया है।
गौरतलब है कि इसके पहले देश के सबसे बड़े बैंक 'रायल बैंक आफ कनाडा' ने फरवरी में क्रिकेट के प्रायोजन की घोषणा की थी। गुरुवार को स्कोटिया बैंक और कनाडा क्रिकेट के बीच त्रिवर्षीय समझौते की घोषणा हुई।
समझौते के बाद स्कोटिया बैंक देश में क्रिकेट का सबसे बड़ा आधिकारिक प्रयोजक बैंक बन जाएगा।
प्रायोजित कार्यक्रमों के तहत तीन दिवसीय राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप 17 मई से टोरंटो में आयोजित की जाएगी। इसके आलावा 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
स्कोटिया बैंक की 50 से अधिक देशों में शाखाएं हैं। भारत में भी बैंक की पांच शाखाएं हैं। स्कोटिया बैंक ने पिछले वर्ष करीब 4.2 करोड़ डालर की रकम प्रायोजन और दान में खर्च की है।
कनाडा क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल आहूजा ने और अधिक प्रायोजकों के कनाडा क्रिकेट से जुड़ने की संभावना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications