Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूरो कप: डेविड विला की हैट्रिक से स्पेन जीता

साल्जबर्ग, 11 जूनः यूरो कप 2008 फुटबाल प्रतियोगिता के ग्रुप डी के मंगलवार को खेले गए एक मैच में स्पेन ने रूस को 4-1 से पराजित कर दिया। स्पेन की इस जीत में उसके स्ट्राइकर डेविड विला की अहम भूमिका रही, जिन्होंने रूस के खिलाफ तीन गोल दागकर अपनी टीम की स्थिति मजबूत की।

मैच की शुरुआत से ही स्पेन के स्ट्राइकर विला अपने रंग में दिखे और उन्होंने मैच के पहले हाफ में ही अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। उन्होंने अपना तीसरा गोल मैच के 75 वें मिनट में किया।

रूस की तरफ से एकमात्र गोल पेवलेंचको ने किया, जबकि स्पेन की तरफ से चौथा व अंतिम गोल इंजरी टाइम में फेब्रेगैस ने किया। विला ने कहा, "हम लोगों ने अच्छी शुरूआत की है, लेकिन मुझे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।"

विला ने अपना तीसरा गोल अपने सहयोगी खिलाड़ी फर्नेन्डो टोरेस को समर्पित करते हुए कहा, "फर्नेन्डो ने मेरी मदद के लिए इस मैच में आज कड़ी मेहनत की।"

पूरे मैच के दौरान स्पेन की टीम रूस पर हावी रही। मैच समाप्त होने के ठीक चार मिनट पहले रूस के रोमन पेवल्यूकेनो ने अपनी टीम के लिए एक गोल किया। पूरे खेल के दौरान पिछड़ी रही रूस की टीम को इसी एक गोल से संतोष करना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+