INDvsAUS:मयंक ने खोला अपनी सफलता का राज, इस महान खिलाड़ी को दिया सफलता का श्रेय
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पहले दिन ही 4 विकेट खोकर 303 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत की पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सकी।
केएल राहुल सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए लेकिन मयंक अग्रवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली हालांकि अपनी इस पारी को वह शतक में परिवर्तित नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने 112 गेंदों का सामना करते हुए उपयोगी 77 रन बनाए।
मयंक अग्रवाल की इस पारी से भारत को मजबूती तो मिली ही इसके साथ ही उन्होंन अपने नाम खास रिकॉर्ड हासिल कर लिया। मयंक अग्रवाल ऐसे तीसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं, जिन्होंने अपने करियर की पहली तीन पारियों में दो अर्धशतक जड़े हैं। 27 साल के मयंक ऐसे 8वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कम से कम 2 बार 50 से ज्यादा रन बनाया है।
मयंक की इस पारी के बाद इस सीरीज में उनके प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन का श्रेय भारत के महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को दिया है।
राहुल द्रविड़ को श्रेय:
मंयक ने राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें आत्मविश्वास राहुल ने भरा। मंयक को राहुल ने बताया कि रन बनाने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। आप जितना अधिक खेलते हो उतना ही आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। द्रविड़ के रहते हुए खेलना अच्छा रहा। बल्लेबाज होने के नाते हम तकनीक और खेल के बारे में बात करते हैं और वह हमारी मदद करने, हमें सही राह दिखाने और आगे बढ़ने में सहयोग करने के लिए साथ में थे। उनकी सलाह वास्तव में काफी मददगार रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
