Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

देखें: मैदान में विराट कोहली के अलग-अलग रूप..

बैंगलुरू। इन दिनों आईपीएल मैचों का मजा पूरे शबाब पर है। बीस-बीस ओवरों के इस मैच को देखने के लिए लोग ना जाने कब से टिकटों के लिए मारा-मारी करते हैं। बीस ओवरों वाले इस रोमांचक मैचों में जब दो टीमें आमने-सामने होती हैं तो ऐसा लगता है कि एक-दूसरे से किसी को मतलब ही नहीं, दोनों ही टीमों को फोकस केवल खेल और खेल की हार-जीत पर होता है लेकिन शायद खिलाड़ियों की यही खूबी होती है कि मैदान के अंदर दोनों एक-दूसरे से दुश्मन की तरह लड़ते हैं लेकिन मैदान के बाहर और खेल के बाद सब एक हो जाते हैं।

आईपीएल में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, अब रविवार के ही मैच को ले लीजिये। दिल्ली डेयरडेविल्स को उसके ही घर में 10 विकटों से पटखनी देने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के कैप्टन विराट कोहली और दिल्ली टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह जब मैच के बाद मिले तो उन्हें देखकर लगा ही नहीं कि वो एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे। दोनों मैदान में मस्ती करते नजर आयें।

आईये आपको दिखाते हैं विराट कोहली के मैदान में अलग-अलग पोज वाली तस्वीरें

विराट-युवराज

विराट-युवराज

विराट-युवराज की यह तस्वीर दोनों के रिश्तों को बयां करने के लिए काफी है ना.. क्यूं हम सही है ना।

विजय माल्या-विराट कोहली

विजय माल्या-विराट कोहली

जीत के बाद टीम के मालिक विजय माल्या ने कुछ इस तरह से विराट कोहली को गले लगाया।

विराट-वरूण

विराट-वरूण

अपनी कामयाबी को सेलिब्रेट करते विराट कोहली और वरूण।

विराट-सैमी

विराट-सैमी

अपनी जीत का जश्न मनाते कोहली और सैमी।

विराट कोहली

विराट कोहली

जब गुस्सा आता है तो कोहली का मुंह कुछ ऐसा होता है।

विराट कोहली

विराट कोहली

एक शरारती मुस्कान।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+