Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

World Cup 2019: इंग्लैंड जाने से पहले रवि शास्त्री ने बताई विश्व विजेता बनने की योजना

नई दिल्ली। विश्व कप के लिए टीम इंडिया का अंतिम शंखनाद बज चुका है। विश्व कप खेलने के लिए इंग्लैंड जाने से पहले टीम इंडिया को कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली ने भारत के दावों के बारे में बात की है। आपको बता दें कि टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे के लिए 22 मई को रवाना हो जाएगी। क्रिकेट का यह सबसे बड़ा आयोजन 30 मई से शुरू हो जाएगा। दुनिया की 10 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमों के बीच खेली जाने वाली इस महाप्रतियोगिता में भारत का पहला मुकाबला 5 जून को शुरू होगा। यह मैच दक्षिण अफ्रीका के विरूद्ध साउथहैंप्टन में खेला जाएगा।

'विश्व कप का आनंद उठाने जा रहे हैं'

'विश्व कप का आनंद उठाने जा रहे हैं'

इंग्लैंड रवाना होने से पहले प्रेस कांफ्रेस में कोच शास्त्री ने टीम की तैयारियों, उम्मीदों और प्रदर्शन जैसे मुद्दों को लेकर बात की है। शास्त्री ने सबसे पहले विश्व कप में बिना किसी दबाव के खेलने की नीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'विश्व कप एक बड़ा स्टेज हो सकता है लेकिन इसका आनंद भी उठाना चाहिए। सच तो ये है कि हम अपनी क्षमताओं के साथ खेले तो कप हमारे हाथ में होगा। ये एक कठिन प्रतियोगिता है। यहां तक की बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमें भी आज 2015 के मुकाबले काफी मजबूत हैं। अगर आप वेस्टइंडीज को भी देखें तो यह टीम कागजों में किसी से भी कम नहीं है। उनके खिलाड़ी आईपीएल में भी खेलते हैं और जिस तरह से वे गेंद को हिट करते हैं वह जबरदस्त है।

लचीलापन होगा जीत का सबसे बड़ा मंत्र-

लचीलापन होगा जीत का सबसे बड़ा मंत्र-

टीम के जीत के मंत्र पर शास्त्री ने अगला बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनके लिए जीत का मंत्र लचीलापन होगा। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड एक ऐसा ऐसा देश है जहां पर परिस्थितियां लगातार बदलती रहती हैं। ऐसा दुनिया के अन्य किसी क्रिकेट खेलने वाले देश में नहीं होता। वहां भले ही पिचे सपाट देखने को मिलेंगी लेकिन अगर ओवरकास्ट हालात हुए तो तस्वीर बदलते हुए देर नहीं लगेगी। इसलिए हम हालातों के हिसाब से लचीलापन बनाए रखेंगे। हम इसके लिए तैयार हैं।'

मुख्य चयनकर्ता ने बताया विश्व कप 2019 में कब से खेल पाएंगे केदार जाधव

निर्णायक खिलाड़ी होंगे धोनी-

निर्णायक खिलाड़ी होंगे धोनी-

शास्त्री ने धोनी को इस विश्व कप का बड़ा खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली के साथ उनका वार्तालाप बेहतरीन है और उनको इस फार्मेट में कुछ बताने की जरूरत नहीं है। शास्त्री ने कहा, 'धोनी छोटी-छोटी चीजों से मैच को पलट देने का माद्दा रखते हैं। चाहे इसमें कैच लेना हो, रन आउट करना हो, स्टंप करना हो या फिर उनकी बैटिंग, वे मैच को बदलने के लिए काफी चीजें अपने पास रखते हैं।' शास्त्री ने कहा कि आईपीएल में धोनी की फॉर्म शानदार रही और उनका फुटरवर्क भी बेहतरीन रहा। शास्त्री की इन बातों से ये तो साफ है कि धोनी टीम इंडिया के लिए इस विश्व कप में निर्णायक अंतर करने वाले खिलाड़ी साबित होंगे।

Story first published: Tuesday, May 21, 2019, 16:48 [IST]
Other articles published on May 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+