For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

500 और 1000 की नोटबंदी में पीएम मोदी के साथ है यह महिला मुक्‍केबाज

मणिपुर की मूल निवासी और पांच बार की विश्‍व मुक्‍केबाजी चैंपियन रह चुकी इस महिला मुक्‍केबाज ने पीएम मोदी के फैसले को सपोर्ट किया है।
 

नई दिल्‍ली। 8 नवंबर की देर रात को भारत में 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों के बंद होने के बाद से हर तरफ नोटबंदी की चर्चा है। कोई पीएम नरेंद्र मोदी के इस फैसले के पक्ष में है तो कोई इसका विरोध भी कर रहा है।

गोवा में यह आदमी कर रहा है कैश लेने वालों की मदद, जानिए कैसे

इसी क्रम में भारत की स्‍टार मुक्‍केबाज और आेेलंपिक पदक विजेता एमसी मैरीकॉम ने भी इस फैसले पर टिप्‍पणी की है। उनकी टिप्‍पणी इस फैसले का विरोध करने वालों के मुंह पर किसी 'पंंच' की तरह है।

यहां जानिए क्‍या कहा एमसी मैरीकॉम ने

मणिपुर की मूल निवासी और पांच बार की विश्‍व मुक्‍केबाजी चैंपियन रह चुकी इस महिला मुक्‍केबाज ने पीएम मोदी के फैसले को सपोर्ट किया है।

उन्‍होंने कहा कि इस फैसले से लोगाें को बेशक तकलीफ होगी लेकिन भविष्‍य में इसके परिणाम सुखद होने वाले हैं।

मैनेजमेंट स्किल्स का हो रहा है विकास

मैरीकॉम ने कहा कि 500 और 1000 रुपए की पुरानी नोटों के बंद होने के बाद से लोगों को एक नया अनुभव मिल रहा है। वे अब सीमित पैसों में आजीविका चलाने का हुनर सीख रहे हैं।

PICS: तस्‍वीरों में देखिए 500, 1000 के नोटों को कैसे ठिकाने लगा रहे हैं कालाधन रखने वाले

इससे लोगों में मैनेजमेंट स्किल्‍स का भी विकास हो रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी पीएम मोदी के फैसले की सराहना कर चुके हैं।

केंद्र सरकार कर रही हरसंभव मदद

हालांकि, केंद्र सरकार लोगों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी मदद की हरसंभव कोशिश कर रही है। यहां तक कि नोटों को सुदूर इलाकों में पहुंचाने के लिए वायुसेना की मदद लेने संबंधी खबरें भी आईं।

कोर्ट ने फैसले पर पाबंदी से किया इनकार

पीएम मोदी के नोटबंदी वाले फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी लेकिन कोर्ट ने इसपर रोक नहीं लगाने का फैसला किया है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई को 25 नवंबर तक के लिए टाल दिया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+