Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 265 रन पर सिमटी

कानपुर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के साथ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 265 रन पर सिमट गई है।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अफ्रीकी टीम ने आखिरी तीन विकेट मात्र एक रन बनाकर गंवा दिये।

टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम एक समय एक विकेट पर 152 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन बाद में लगे झटकों से वह उबर नहीं पाई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

भारत की ओर से ईशांत शर्मा और हरभजन सिंह ने तीन-तीन और घायल कप्तान कुंबले की जगह खेल रहे पीयुष चावला ने दो विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 69 और हाशिम अमला ने 51 रनों का योगदान किया। आज सुबह दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+