Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धर्मशाला टी20 में टॉस अहम भूमिका निभाएगा: सुरेश रैना

धर्मशाला। टी20 में टॉस अहम भूमिका निभाएगा..यह कहना है टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना का.. जिन्होंने यह बात मैच के लिए रखी गई प्रेस वार्ता में कही। सीमित ओवरों के हीरो कहे जाने वाले सुरेश रैना सीरीज के लिए इन दिनों जमकर नेट पर पसीना बहा रहे हैं।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम इंडिया शुक्रवार को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी जिसके साथ तीन टी20, पांच वनडे और चार टेस्ट मैचों की 72 दिन लंबी श्रृंखला की शुरुआत होगी। रैना ने कहा कि हाल में श्रीलंका में 22 साल बाद जीत दर्ज करने के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी है।

रैना को पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच में काफी रोचक मुकाबला होगा। टीम इंडिया श्रीलंका से जीतने के बाद पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरी होगी। चूंकि धर्मशाला की पिच स्विंग करती है इसलिए यहां टॉस, जीतना अहम होगा।

धर्मशाला टी20 में टॉस अहम भूमिका निभाएगा

आपको बता दें कि टीम इंडिया के चार्मिंग मैन सुरेश रैना 218 वनडे और 44 टी20 मैचों में अपना जौहर दिखाया है लेकिन वह सिर्फ 18 टेस्ट ही खेल पाए हैं और बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह सीमित ओवरों के अपने प्रदर्शन से लंबे प्रारूप में अपनी अहमियत साबित करना चाहते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+