For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कर्टली एम्ब्रोस ने बताया ICC इवेंट में भारत की बार-बार असफलता का कारण

नई दिल्लीः वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस ने मंगलवार को आईसीसी इवेंट में भारत के संघर्ष के कारणों पर विचार किया और कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम नॉकआउट में अपने गेम प्लान को बदल देती है, जिससे बड़े खेलों में उनके प्रदर्शन पर असर पड़ जाता है। . एम्ब्रोस की यह टिप्पणी भारत के आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में केन विलियमसन की न्यूजीलैंड से हारने के कुछ दिनों बाद आई है।

एम्ब्रोस ने यूट्यूब पर 'द कर्टली एंड करिश्मा शो' पर कहा, "पिछले 6-7 आईसीसी आयोजनों में, टीम इंडिया फाइनल में विफल रही है या सेमीफाइनल में हार गई है। मैं बस सोच रहा हूं (क्यों)। क्योंकि वे इतने सफल रहे हैं। लेकिन जब आप उन बड़े अवसरों पर पहुंचते हैं, तो वे लगातार असफल होते हैं।

"क्या यह ऐसी स्थिति है जहां वे अपना गेम प्लान बदलते हैं या वे खुद को दबाव में डालते हैं? अगर ऐसा है, तो यह गलत है। एक पूर्व क्रिकेटर के रूप में मैं कह सकता हूं अगर आप किसी मुकाम तक पहुंचने के लिए एक खास चीज करते आए हैं तो उस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी उसको जारी रखिए और सुधार करते रहिए।"

भारत ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी प्रतियोगिता जीती थी जब उन्होंने इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। तब से, वे 2014 विश्व टी 20, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंच गए हैं, जबकि २०16 विश्व टी २०, २०15 विश्व कप और 2019 विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

उन्होंने आगे कहा, "आप अपने गेम प्लान या खेलने की शैली को नहीं बदलते क्योंकि यह सेमीफाइनल या फाइनल है। यह उनका नुकसान है। आपको वह करते रहना होगा जो आप लगातार करते आ रहे हैं, जिससे आपको सफलता मिली।"

एम्ब्रोज़ ने न्यूजीलैंड की प्रशंसा की और मैच में उनके प्रयासों के लिए कीवी तेज गेंदबाजों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि, 'आपको न्यूजीलैंड को श्रेय देना होगा। उनके पास अपने लाइन-अप में कुछ शानदार गेंदबाज हैं। उनके पास साउथी, बोल्ट और वैगनर और काइल जैमीसन हैं। ये लोग, जब उन्हें उनके अनुकूल परिस्थितियां मिलती हैं, तो कमाल करते हैं। और, उनका नेतृत्व एक अद्भुत कप्तान द्वारा किया जाता है। मैं केन विलियमसन के लिए बहुत सम्मान रखता हूं। उन्होंने इस टीम का वर्षों तक शानदार नेतृत्व किया है।"

Story first published: Wednesday, June 30, 2021, 8:01 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+