टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड
एडीलेड। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक नयी उपलब्धि को हासिल किया है। टी-20 क्रिकेट में बैटिंग औसत के मामले में विराट कोहली ने यह नया मुकाम हासिल किया है। कोहली के नाम 4 बड़े रिकॉर्ड, सबसे तेज 25 शतक लगाने वाले खिलाड़ी
कोहली के पाकिस्तानी फैन को घर की छत पर तिरंगा फहराना पड़ा महंगा
पहले टी-20 मैच में महज 55 गेंद पर 90 रन की पारी खेलने के बाद कोहली टी-20 मैच में सर्वश्रेष्ठ औसत वाले खिलाड़ी बन गये हैं। कोहली अब उन खिलाड़ियों में सबसे उपर हो गये हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में कम से कम 500 रन बनाये हैं।
पहले टी-20 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने कैरियर का 10वां अर्धशतक जड़ा था। कोहली ने टी-20 क्रिकेट में पर्दापण जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में वर्ष 2010 में किया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच इस सूचि में दूसरे नंबर पर हैं, उनका बैटिंग औसत 40 है।
टी-20 में औसत में टॉप 5 बल्लेबाज
1- विराट कोहली- 48.08
2- एरॉन फिंच- 40.00
3- फाडू प्लेसिस- 39.38
4- जेपी ड्युमिनी- 38.20
5- माइकल हसी- 37.94
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
