Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी में दिखा द्रविड़ का कमाल

rahul dravidबंग्लूर, 16 नवंबरः पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ अपने खराब फार्म के कारण वनडे टीम में तो जगह नहीं बना पाए लेकिन लगता है वह इसकी कसर रणजी मैचों में पूरी कर लेंगे. रणजी मैचों में राहुल जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. मुंबई के खिलाफ दोहरा शतक जमाने के बाद उन्होंने रविवार को अपने घरेलू मैदान चिन्ना स्वामी स्टेडियम में हिमाचल के खिलाफ 121 रनों की पारी खेली.

उनकी इस पारी के कारण कर्नाटक ने पहले दिन चार विकेट पर 271 रन बना लिए थे. अनुभवी बल्लेबाज येरे गौड़ 8 और विकेटकीपर नायडू 7 रन बनाकर खेल रहे थे. इससे पहले कर्नाटक के कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन कर्नाटक की शुरुआत ठीक नहीं रही. रोलैंड 7 रन बनाकर मलिक की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद पवन और द्रविड़ ने मिलकर पारी संभाली.
दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 131 रन जोड़े. 150 के स्कोर पर पवन 56 को भाटिया ने बोल्ड करते हुए हिमाचल को दूसरी सफलता दिलाई. फिर राहुल द्रविड़ ने रघु के साथ खेलते हुए स्कोर आगे बढ़ाया. 242 रन के स्कोर पर द्रविड़ एक लंबा शॉट जमाने के प्रयास में मलिक की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने 180 गेंद में 14 चौके और 4 छक्के की मदद से 121 रन बनाए, जबकि रघु ने अपनी 58 रन की पारी में 101 गेंद का सामना किया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+