मैच से पहले शंकर ने दी अपनी चोट पर अपडेट, बताया अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं
नई दिल्ली: टीम इंडिया का विश्व कप में अगला मुकाबला अफगानिस्तान की टीम के साथ है। 22 जून को होने वाले इस मैच से पहले भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर की चोट काफी चर्चाओं में रही है। शंकर ने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण किया था और अपने खेल से सबको प्रभावित भी किया था। बुधवार के मैच प्रैक्टिस के दौरान शंकर के पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। जिसके चलते वे गुरुवार को भी प्रैक्टिस मैच से दूर रहे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एक खतरनाकर यॉर्कर शंकर के पैर पर लगी थी।
बाद में जब बुमराह से शंकर की चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''हम भी यही चाहते हैं कि हमारी गेंद पर प्रैक्टिस कर रहा खिलाड़ी चोटिल ना हो लेकिन लेकिन कभी-कभी जब आप नेट्स पर अभ्यास करते हैं तो ऐसा हो जाता है। चोट पहुंचाना उद्देश्य नहीं था।'' साथ ही बुमराह ने शंकर की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि शंकर अभी भी खेल का हिस्सा हैं। वह बिल्कुल ठीक हैं।
अब शंकर ने अपनी चोट के बारे में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले जानकारी दी है। शंकर ने कहा, 'पर्सनली मैं काफी बेहतर हूं। उम्मीद है कि मैं खेल पाउंगा। दरअसल जब आप जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को खेलते हैं तो आप इस तरह (यॉर्कर गेंद) की उम्मीद करते हैं लेकिन कभी-कभी हम इसको मिस कर जाते हैं।'
आपको बता दें कि विजय इस चोट के बाद बहुत तकलीफ में देखे गए। टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहात ने तुरंत उनकी देखभाल की और उनकी चोट का जायजा लिया। नंबर-4 के प्रबल दावेदार कहे जाने वाले विजय शंकर टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में ड्रीम डेब्यू किया था। भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होते ही उन्होंने अपनी पहली गेंद पर विश्व कप में पहला विकेट झटका था और टीम इंडिया के लिए काफी किफायती गेंदबाजी की थी। विजय ने पाकिस्तान के खिलाफ 15 गेंदों में 15 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 5.2 में 22 रन खर्च कर 2 अहम विकेट झटके थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
