For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप में भी नहीं बाज आए कंगारू, एडम जांपा ने दी वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 'गाली'

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने चिर-परिचित अंदाज में विश्व कप का 10वां मैच जीत लिया। हार की कगार से जीत की मंजिल ढूंढने में कंगारूओं ने जबरदस्त जज्बा दिखाया। कंगारू टीम अपने लड़ने के जज्बे के अलावा एक और चीज के लिए पूरी दुनिया में कुख्यात है और वह है स्लेजिंग। अपनी तीखी स्लेजिंग से दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ियों को परेशान करने वाली कंगारू टीम के लिए यह विश्व कप भी कोई अपवाद नहीं है।

ऐसा ही एक वाक्या वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले में देखने को भी मिला। ये मैच का 29वां ओवर चल रहा था। इसी दौरान कंगारू स्पिनर ए़डम जांपा को मैदानी अंपायरों ने अश्लील शब्द बोलते हुए सुन लिया। इस बात के लिए जांपा को फटकार लगाई गई है। उनको आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।

आपको बता दें कि मिशेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के दम ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 15 रनों से मात दे दी है। यह मुकाबला एक समय कैरेबियाई टीम की गिरफ्त में आ चुका था लेकिन मैच के अंतिम ओवरों में स्टार्क ने अपनी क्लास दिखाते हुए विंडीज के बल्लेबाजों को नाकों चने चबाने के लिए मजबूर कर दिया। वेस्टइंडीज काफी कोशिश करने के बावजूद भी यह मुकाबला करीबी अंतर से हार गया। ऑस्ट्रेलिया के दिए 289 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पारी 273 रनों पर सिमट गई। स्टार्क के नाम के अनुरूप गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर 5 विकेट लिए।

जबकि बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया ने नाथन कुल्टर नाइल की ऐतिहासिक पारी की बदौलत 288 रन बनाए थे। 8वें नंबर के बल्लेबाज नाथन कुल्टर-नाइल जिन्होंने स्टीव स्मिथ (73), एलेक्स कैरी (45) जैसे बल्लेबाजों के साथ टीम के नैया पार करा दी। कुल्टर नाइल ने इसी के साथ विश्व कप इतिहास में 8वें नंबर पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Story first published: Friday, June 7, 2019, 18:49 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+