For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: होटल के बेडरूम से हो रही थी INDVsSA मैच की लाइव कमेंट्री, इस दिग्गज ने खोला राज

नई दिल्ली। क्रिकेट में पिछले एक दशक से जो कायापलट करने वाले बदलाव हुए हैं। यह जेंटलमैन गेम अपनी परंपरागत पहचान से हटकर काफी तकनीकों से लैस हुआ है। खासकर टी-20 क्रिकेट में प्रयोगों की काफी संभावनाएं होती हैं। क्रिकेट के बदलाव ने सीधे तौर जिसको प्रभावित किया है वह है क्रिकेट की कमेंट्री। उच्च तकनीकी सुविधाओं के साथ क्रिकेट कमेंट्री भी हाईटैक हुई है और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। आजकल क्रिकेट का सबसे बड़ा इवेंट और सबसे प्रतिष्ठित विश्व कप इंग्लैंड में चल रहा है।

इस विश्व कप में टीम इंडिया ने अपना मैच खेल लिया है और जीत भी लिया है। इस मैच में भारत की दमदार परफारमेंस के अलावा जो एक चीज काफी दिलचस्प रही, वह थी मैच की कमेंट्री।

यह भी पढ़िए- कार धुलाई को लेकर हुआ विराट कोहली का चालान, देना पड़ा जुर्माना

जी हां, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलॉक ने खुलासा किया है कि साउथैम्पटन के रोज बाउल मैदान पर खेले जा रहे मैच की कमेंट्री बेडरूम से हो रही थी। दरअसल इस होटल का कमरा इस तरह से डिजायन किया गया था कि जब कमेंट्री नहीं होती है तो यह आसानी से बेडरूम में तब्दील हो जाता है। एक परंपरागत होटल रूम की तरह से इसमें बाथरूम, किचन और अन्य सभी तरह की आधारभूत सुविधाएं थी।

पोलॉक ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच से पहले यह यूनिक कमेंट्री बॉक्स दिखाया। आपको बता दें यह मैच भारत 6 विकेट से जीत गया था। दक्षिण अफ्रीका ने भारत ने जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत के लिए रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने नाबाद 122 रनों की पारी खेली जिसमें 13 चौकों और दो छक्के शामिल हैं। गौरतलब है कि यह विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की लगातार तीसरी हार है।

Story first published: Thursday, June 6, 2019, 19:09 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+