ENDvWIN: इंग्लैंड के माथे पर उभरी चिंता की लकीरें, मैच के दौरान चोटिल हुआ स्टार बल्लेबाज

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम विश्व कप में अभी तक अपने नाम और फार्म के अनुरूप ही खेल दिखा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मिली उलटफेर भरी हार को छोड़ दिया जाए तो यह टीम विश्व कप की नॉक आउट स्टेज की ओर बढ़ रही है। इसी अभियान के तहत इंग्लैंड का एक अन्य लीग मैच धाकड़ खिलाड़ियों से सजी वेस्टइंडीज से चल रहा है।

इस मैच में इंग्लैंड की टीम पहले फील्डिंग कर रही है। इसी दौरान एक ऐसी घटना घट गई है जो टीम के लिए झटकेदार साबित हो सकती है। दरअसल इंग्लिश टीम के धमाकेदार ओपनर जेसन रॉय को मैच के दौरान ही मैदान छोड़ने पर तब मजबूर होना पड़ा जब उनको हैमस्ट्रिंग मसल्स में खिंचाव आ गया।

यह वाकया इंग्लैंड की गेंदबाजी के दौरान 8वें ओवर में घटा जब रॉय गेल के एक शॉट का पीछा करते हुए बाउंड्री की तरफ भाग रहे थे। लेकिन गेंद को चेस करने के दौरान ही उनको उनको पैर में समस्या की शिकायत होने लगी। उसके बाद तुरंत टीम के फिजियो को बुलाया गया। फिजियो ने अपनी जांच में यह पाया कि रॉय को मैदान से बाहर ले जाना ही बेहतर होगा। उसके बाद रॉय ने तुरंत ही मैदान छोड़ दिया और उनके स्थान पर जेम्स विंस को फील्डिंग करने लाया गया।

आपको बता दें कि रॉय इस विश्व कप में अब तक 215 रन बना चुके हैं जिसमे एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। खासकर उनका बांग्लादेश के खिलाफ लगाया गया विराट शतक अब तक याद किया जा रहा है। उन्होंने उस मैच में 153 रनों की पारी खेली थी। आईसीसी से मिली ताजा अपडेट के अनुसार रॉय हैमिस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस कर रहे है और उनकी जांच की जा रही है।

Story first published: Friday, June 14, 2019, 18:01 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+