For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CWC19: जब आर्चर की गेंद स्टंप उड़ाकर सीधी गिरी बाउंड्री रेखा के ऊपर, देखें VIDEO

नई दिल्ली। जोफ्रा आर्चर को क्रिकेट में एक स्पेशल प्रतिभा माना जाता है। एक टी-20 विशेषज्ञ गेंदबाज से अपना सफर शुरू करने वाला ये खिलाड़ी समय के साथ वनडे क्रिकेट का भी घातक गेंदबाज बन चुका है। आज आर्चर की गिनती वनडे क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह, मिशेल स्टार्क, रबादा सरीखे गेंदबाजों के तौर पर होती है। आर्चर का करियर अभी शुरू ही हुआ है और अभी से इसके सुनहरे होने के संकेत भी दिखने लगे हैं।

ऐसा ही एक नजारा इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच विश्व कप के लीग मैच में तब देखने को मिला जब आर्चर ने सौम्या सरकार को आउट किया। दरअसल इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश को 387 रनों का पहाड़ सरीखा लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में बांग्लादेश को अपने ओपनर तामिम इकबाल और सौम्या सरकार से अच्छी शुरुआत की दरकार थी। लेकिन सामने आर्चर थे और तऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने विश्व कप को लेकर दिया बड़ा बयानभी उन्होंने सौम्य सरकार को जो गेंद की उसने कुछ ऐसा कर दिया जो आज के क्रिकेट में विरले ही देखने को मिलता है।

यह मैच चौथा ओवर था और इस दौरान आर्चर ने एक 90 मील प्रति घंटा की रफ्तार से एक गेंद फेंकी जो टप्पा खाने के साथ तेज रफ्तार पकड़ती हुई बल्लेबाज का ऑफ स्टंप उड़ा ले गई। लेकिन गेंद यह पर नहीं रुकी बल्कि यह विकेटकीपर के भी ऊपर से गुजरती हुई सीधे बाउंड्री की रस्सी पर जा टकराई। यह दृश्य देखकर कमेंटेटर समेत सभी प्रत्यक्षदृर्शियों ने दांतो तले अंगुली चबा ली। कहा जाता है कि कभी ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन ऐसा बार-बार किया करते थे।

जहां तक मैच की बात है कि तो इंग्लैंड ने अपने ओपनर जेसन रॉय के शानदार शतक (153) और फिर जोस बटलर (64) के तेज अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 386 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश के बल्लेबाजों में केवल शाकिब उल हसन की प्रतिरोध कर सके। उन्होंने 121 रन बनाए। इंग्लैंड ने बेहद ही आसानी से यह मैच अपने नाम किया।

Story first published: Saturday, June 8, 2019, 22:48 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+