For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CWC19, NZvsAFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

नई दिल्ली। अफगानिस्तान की टीम विश्व कप के 13वें मुकाबले में कोई कमाल नहीं दिखा सकी और उसको दमदार न्यूजीलैंड के आगे 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में अफगानिस्तान ने कीवी टीम को जीत के लिए केवल 173 रनों का लक्ष्य दिया था जिसको न्यूजीलैंड ने केवल 32.1 ओवर में हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली। जबकि फार्म में चल रहे बल्लेबाज रॉस टेलर ने भी 48 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से आफताब आलम ने न्यूजीलैंड के सभी तीनों विकेट आउट किए।

इससे पहले अफगानिस्तानी टीम की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। हजरातुल्ला जजई (34) और नूर अली जर्दान (31) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 66 रनों का योगदान दिया था लेकिन इसके बाद अफगानिस्तान की टीम में अनुभव की कमी साफ दिखाई दी और हशमतुल्लाह शाहिदी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज स्कोर नहीं कर सका। शाहिदी ने 56 रनों की पारी खेली।

दूसरी ओर कीवी गेंदबाजी के हीरो रहे लॉकी फर्गुसन और जेम्स नीशाम। खासकर नीशाम ने अफगान बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़कर रख दी और 5 विकेट चटकाए। फर्गुसन को भी 4 विकेट मिले। इस मैच में के साथ ही न्यूजीलैंड ने अपने सभी तीनों शुरुआती मुकाबले जीत लिए हैं।

1
43656

Story first published: Sunday, June 9, 2019, 11:25 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+