For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले सचिन ने दी टीम इंडिया को 'चेतावनी'

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने जिस अंदाज में 6 जून को हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज को मात दी है उसने एक बार फिर से उस ऑस्ट्रेलिया की झलक दिखाई है जिससे विरोधियों को डर लग है। यह उस तरह का मैच था जिसको खेलने के लिए कंगारू टीम जानी जाती है। वार्नर-स्मिथ की वापसी और फिर मिशेल स्टार्क की फार्म के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व कप की सबसे खतरनाक टीमों में लग रही है। भारत को अपना अगला मैच ओवल के मैदान पर 9 जून को खेलना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को सावधान किया है।

सचिन ने कहा, 'ओवल में ऑस्ट्रेलिया के साथ अच्छा मुकाबला होने जा रहा है। पिच पर थोड़ा उछाल देखने को मिलेगा और मुझे लगता है ऑस्ट्रेलिया टीम इसकी ज्यादा आदी है।' सचिन के मुताबिक ओवल की पिच साफ तौर पर कंगारूओं की मदद भारत से ज्यादा करने वाली है। ये निश्चित तौर पर भारत के लिए एक वार्निंग-अलार्म भी है। इसके अलावा डेविड वार्नर आईपीएल में लगभग सभी तरह के भारतीय गेंदबाजों का सामना भी कर चुके हैं।

वार्नर इस मुकाबले में अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। सचिन ने भी ऑस्ट्रेलिया की कायापलट के लिए वार्नर को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा, ' वार्नर-स्मिथ के आने के बाद ऑस्ट्रेलिया अब एक अलग टीम है। मैंने जब वार्नर को आईपीएल में देखा तो वह पूरी तरह से फिट और रनों के लिए प्रेरित दिखाई दिए।' सचिन ने इस दौरान वार्नर द्वारा अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए रनों का भी हवाला दिया। तब वार्नर ने शानदार 89 रनों की पारी खेली थी।

हालांकि टीम इंडिया ने भी अपने मैच में जिस तरह का क्रिकेट दिखाया उससे शुभ संकेत मिले हैं और इस समय केवल शिखर धवन की गैर भरोसेमंद बल्लेबाजी को छोड़ दिया जाए तो भारत किसी बड़ी खास समस्या से जूझ भी नहीं रहा है। सचिन भी इस बात को महसूस करते हैं और अंत में कहते हैं, 'मुझे लगता है भारतीय टीम भी इस बात को समझती है कि किस बात की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी अटैक शानदार है लेकिन टीम इंडिया इस तरह की गेंदबाजी खेलने के लिए तैयार है। हमने इस गेंदबाजी के खिलाफ पहले अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़के उनका सामना करने के लिए तैयार होंगे।'

Story first published: Friday, June 7, 2019, 16:26 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+