Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CWC19, SAvWIN: बारिश के चलते रद्द हुआ एक और मैच, टीमों में बंटे बराबर अंक

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 पर इंग्लैंड के मनमौजी मौसम की मार जमकर पड़ रही है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुआ मैच बारिश में धुलने के बाद अब इस प्रतियोगिता का 15वां मुकाबला भी इंद्रदेव की भेट चढ़ गया है। यह मैच साउथैम्पटन में खेला जा रहा था। इस मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच एक-एक अंक बांट दिया गया है। इसी के साथ विश्व कप के चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका का खाता खुला है।

यह मैच बारिश के चलते सिर्फ 7.3 ओवर का ही खेल हो सका। साउथैम्पटन में वेस्टइंडीज टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके जवाब में अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में ही ओपनर हाशिम अमला छह रन बनाकर आउट हो गए। अमला के लिए ये विश्व कप अभी तक फीका ही साबित हुआ है। उन्हें शेल्डन कॉटरेल ने क्रिस गेल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद कॉटरेल ने एडेन मार्कराम को विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच कराया, मार्कराम 5 रन ही बना सके।

जब बारिश के कारण मैच रोका गया तब दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस (0) और क्विंटन डीकॉक 17 रन बनाकर नाबाद थे। आपको बता कि बारिश ने श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच में भी खलल डाला जिसके बाद इसका नतीजा डकवर्थ लुईस नियम के तहत निकला था। विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के मैचों की पटकथा बारिश के हाथो लिखवाना वाकई में दुखद है। अभी ग्रुप स्टेज के काफी मैच खेले जाने बाकी हैं।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डु प्लेसिस ने भी बारिश से प्रभावित मैचों को सबसे खराब करार दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों टीमें नतीजा चाहती थीं लेकिन आप मौसम को नियंत्रित नहीं कर सकते। इसी बीच उन्होंने अच्छी खबर देते हुए बताया कि लुंगी नगीदी आगे के लिए मैचों के लिए फिट हो गए हैं। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका को अपना अगला मुकाबला अफगानिस्तान के साथ खेलना हैं।

1
43658

Story first published: Tuesday, June 11, 2019, 0:45 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+