For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SLvBAN, Preview: बारिश की भविष्यवाणी के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद

नई दिल्ली। विश्व कप में श्रीलंका टीम का पिछला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था जबकि इससे पहले मैच में उन्होंने अफगानिस्तान को विश्वसनीय अंदाज में मात दी थी। काउंटी ग्राउंड ब्रिस्टॉल में लंकाई टीम को अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। दोनों ही टीमें विश्व कप में अब तक तीन मुकाबले खेल चुकी हैं लेकिन उनको जीत केवल एक मैच में मिली है। श्रीलंका के पास हालांकि पिछले गैर नतीजा मैच से मिला एक अंक भी है लेकिन इन टीमों को अपना अभियान आगे बढ़ाना है तो जीत से कम पर कुछ भी मंजूर नहीं होना चाहिए।

श्रीलंका टीम के सामने मुख्य चुनौती उसकी खुद की फार्म है। पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों बुरी तरह से हारने वाली ये टीम बाद के मैच में भी बहुत प्रभावी प्रदर्शन नहीं दिखा पाई है। जबकि बांग्लादेश ने एक ही जीत हासिल करने के बावजूद लड़ने का जज्बा दिखाया है। दक्षिण अफ्रीका को मात देने वाली बांग्लादेश की टीम अगर श्रीलंका को हराने की सोच रही है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

अगर इतिहास उठाकर देखें तो विश्व कप में रिकॉर्ड पूरी तरह से श्रीलंका के पक्ष में है। दोनों टीमों के बीच विश्व कप के मैचों में 3 बार मुलाकात हो चुकी है और तीनों ही बार जीत श्रीलंका को मिली है। हालांकि इस बार श्रीलंका के लिए रास्ता इतना आसान नहीं होने वाला है। खासकर शाकिब उल हसन की फार्म को देखते हुए श्रीलंका सचेत रहेगा क्योंकि उनकी टीम के स्टार ऑलराउंडर एंजेला मैथ्युज अभी तक कोई बहुत खास लय हासिल नहीं कर पाए हैं।

{headtohead_cricket_7_10}

इस मैच में दोनों ही टीमों की साझा चिंता बारिश की भविष्यवाणी होगी जिसके अनुसार मैच के दिन लगभग 90 प्रतिशत तक बारिश होने के आसान हैं। इंग्लैंड के मौसम को देखते हुए अगर यह भविष्यवाणी सही साबित होती है तो विश्व कप में एक और मैच का नतीजा निकलना मुश्किल हो सकता है। बहरहाल दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-

श्रीलंका- दिमुथ करुणारत्ने, कुसल परेरा, लाहिरु थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, इसुरु उदाना, सुरेंद्र लकमल, लसिथ मलिंगा

बांग्लादेश- तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, महमूदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन, मशरफे मुर्तजा, मेहदीन, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान

Story first published: Tuesday, June 11, 2019, 7:28 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+