For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: जब धोनी के छक्के को देख नतमस्तक हुए कोहली, रन लेना भी गए भूल

नई दिल्ली। विश्व कप शुरू होने से पहले ही यह तय हो गया था कि धोनी टीम इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। आखिर विश्व कप शुरू हुआ और धोनी एक बार फिर से विकेट के पीछे और आगे अपनी मुस्तैदी से टीम को फायदा पहुंचा रहे हैं। ऊपरी क्रम के शानदार प्रदर्शन करने के कारण धोनी को अभी तक बहुत ज्यादा मौके बैटिंग में नहीं मिले हैं लेकिन जितने भी अवसर उनके पास आए, उन्होंने उनको भुनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

धोनी के कुछ शॉट्स आज भी ऐसे हैं जो बस वे ही मार सकते हैं। और जब धोनी ऐसे शॉट लगाते हैं तो सामने वाले छोर के बल्लेबाज के सिवा नतमस्तक होने के कुछ और शेष नहीं रहता। फिर चाहे वह सामने वाला बल्लेबाज विराट कोहली ही क्यों ना हो। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 जून को ओवल में हुए मैच में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

यह मामला मिशेल स्टार्क की गेंद पर हुआ जिसको घुमाकर धोनी ने सीधा दर्शक-दीर्घा में पहुंचा दिया। यह शॉट ऐसा था कि इस पर छह रनों की छाप लिखी थी। कोहली इस शॉट को देखकर इतने मंत्रमुग्ध हो गए थे बीच में रन लेते हुए ही रुक गए और छक्का लगता हुए देखने लगे। इस दौरान कोहली के चेहरे के भाव धोनी को साक्षात सलामी दे रहे थे। इस वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं।

इसी बीच सोने पर सुहागा ये है कि भारत अपने विश्व कप के दोनों शुरुआती मैच जीत चुका है। खासकर 9 जून को ओवल के मैदान पर मिली जीत ने टीम इंडिया को विश्व कप की सबसे धमाकेदार टीम बना दिया है। जो ऑस्ट्रेलिया भारत के लिए विश्व कप में बड़ा खतरा माना जा रहा था उसको टीम इंडिया ने पटखनी देकर 36 रनों से जीत दर्ज कर ली है।

Story first published: Monday, June 10, 2019, 0:45 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+