ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने विश्व कप को लेकर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। विश्व कप 2019 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद भारत का अगला मुकाबला रविवार को है। रविवार को होने वाला ये मैच टीम इंडिया कड़ी परीक्षा ले सकता है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय अपने टॉप गियर में चल रही है और वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली चर्चित जीत ने उनको विश्व कप के दावेदारों में बरकरार रखा है। भारत की आगे की चुनौतियों को कप्तान कोहली भी बखूबी समझते हैं।

कोहली ने विश्व कप को बताया 'मुश्किल'
मजबूत टीमों से सजे इस विश्व कप को कोहली ने 'टफ' बताया है। भारतीय टीम को अपने पहले मैच के बाद ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त रूचि घनश्याम से मिलने का मौका मिला। किंग्सटन पैलेस गार्ड्स में हुए एक छोटे से आयोजन में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने पारंपरिक अंदाज में शिरकत की। इसी दौरान कोहली ने विश्व कप में भारत की चुनौतियों पर चर्चाएं की। इस रिसेप्शन में कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हुए थे। इनमें फारुख इंजीनियर, दिलीप दोशी और रवि शास्त्री (मुख्य कोच) भी शामिल थे।

कोहली ने दिया एकजुटता का मंत्र-
इस मौके पर कोहली ने भारत की विश्व कप में अच्छी शुरुआत पर खुशी जाहिर की। हालांकि कोहली जानते हैं कि इस बार का विश्व कप आसान नहीं रहने वाला है। ऐसे में उन्होंने एकजुटता के साथ आगे बढ़ने पर जोर दिया है। इस बारे में कोहली का कहना है, 'विश्व कप मुश्किल होने जा रहा है लेकिन एकजुटता से विशेष चीजें हो सकती हैं। हमें उम्मीद है, हम यहां पर कुछ अच्छा कर सकते हैं।' इस दौरान रूचि घनश्याम ने भी भारतीय क्रिकेट के कुछ ऐतिहासिक पहलुओं के बारे में चर्चाएं की।

भारतीय उच्चायुक्त ने कहा- जीतेगा तो भारत ही
उन्होंने 1983 की जीत को याद करते हुए टीम में एक नया जोश भर दिया। इस दौरान हॉल में कुछ ब्रिटिश लोग भी मौजूद थे जिनसे घनश्याम ने माफी भी मांगी लेकिन कहां कि विश्व कप तो भारत ही जितेगा। इस घोषणा से हॉल का माहौल खुशनुमा हो गया। वैसे विश्व कप में अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबलों पर नजर दाैड़ाएं तो कुल 11 मैच हुए हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 11 तो भारत ने 3 मैच जीते हैं। उम्मीद है लंदन के ओवल में टीम इंडिया इन आंकड़ो को बदलने की नई परिपाठी लिखने उतरेगी।
विश्व कप में चली इंग्लैंड की आंधी, उड़ गए ODI क्रिकेट के बड़े-बड़े रिकॉर्ड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
