राष्ट्रमंडल खेल: सड़कें बंद होने से यात्रियों को परेशानी
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की 20 किलोमीटर की पैदल प्रतियोगिता के लिए शनिवार को प्रमुख सड़कों और कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने से लोगों को नई दिल्ली की तरफ जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
प्रतियोगिता के लिए राजधानी के प्रमुख अशोका रोड, रेड क्रास रोड, जय सिंह रोड और संसद मार्ग को शुक्रवार आधी रात से शनिवार सुबह 10.35 तक बंद कर दिया गया था। इसी क्रम में केंद्रीय सचिवालय और पटेल चौक मेट्रो स्टेशनों को सुबह दस बजे तक बंद किया गया था। इनके अलावा राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के कुछ प्रवेश द्वार पर भी पाबंदी लगाई गई थी।
इस दौरान संसद मार्ग और पटेल चौक की ओर जाने वालों और दक्षिण दिल्ली से कनॉट प्लेस की यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए मेट्रो ही सहारा बना जिसमें काफी भीड़भाड़ थी। आईएनए से कनॉट प्लेस की यात्रा करने वाली श्वेता आर्या ने बताया, "मेट्रो में आज काफी भीड़ थी, लेकिन इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था।" इस पाबंदी से सबसे ज्यादा प्रभावित पटेल चौक के आसपास जाने वाले लोग हुए।
पूर्वी दिल्ली के हेमंत पाठक ने बताया, "मुझे पटेल चौक जाना था। इसके लिए मुझे 10.30 बजे तक इंतजार करना पड़ा।" शनिवार को सरकारी दफ्तरों के बंद रहने से कार्यदिवसों की तुलना में भीड़ में अपेक्षाकृत थोड़ी राहत थी। उल्लेखनीय है कि रविवार को होने वाले 165 किलोमीटर की साइकिल प्रतियोगिता के लिए संसद मार्ग, रफी मार्ग, जनपथ, तालकटोरा रोड और अन्य मार्गो पर यातायात शनिवार आधी रात से रविवार शाम छह बजे तक बंद रहेगा।
इस बीच राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सुरक्षित लेन वाले सड़कों पर जाम देखा गया। धौला कुआं फ्लाईओवर, मथुरा रोड, आईटीओ, तीनमूर्ति मार्ग, अगस्त क्रांति मार्ग, नई दिल्ली के रिंग रोड के कुछ हिस्सों और दक्षिण दिल्ली के क्षेत्रों में जाम लगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications