For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जारी रहा स्‍वर्ण जीतने का सिलसिला

By Ajay Mohan
Indian flag
नई दिल्ली। राजधानी में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों ने स्‍वर्ण जीतने का सिलसिला जारी रखा और भारत की झोली में छह स्वर्ण पदक डाले। बुधवार को निशानेबाजों ने तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते वहीं कुश्ती में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक देश के नाम आया जबकि भारोत्तोलन में भारत ने दो स्वर्ण जीता।

इसके साथ ही भारत अब तक 11 स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में आस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

चूका नहीं निशाना

बुधवार को पहला स्वर्ण निशानेबाजी में विश्व चैम्पियन गगन नारंग ने जीता। गगन ने ओलंपिक चैम्पियन अभिनव बिंद्रा को पीछे छोड़ते हुए यह स्वर्ण जीता। दूसरा स्वर्ण अनीसा सईद ने देश को समर्पित किया। तीसरा स्वर्ण ओंकार सिंह ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीता। गगन नारंग ने 10 मीटर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीता तो इसी स्पर्धा में ओलम्पिक चैम्पियन अभिनव बिंद्रा को रजत पदक मिला।

कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में नारंग ने कुल 600 अंक का स्कोर बनाया जबकि बिंद्रा ने 595 अंक हासिल किए। अनीसा सईद ने 25 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया तो इसी स्पर्धा में भारत की एक अन्य निशानेबाज राही सरनोबत को रजत पदक मिला।

पहलवानों का दम

राजेंदर कुमार ने 58 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कुश्ती के कुल स्वर्ण पदकों की संख्या चार कर दी। मनोज कुमार ने 84 किलो वर्ग में रजत तथा धर्मेंद्र दलाल और सुनील कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। राजेंदर ने काशाबा जाधव स्टेडियम में पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी अजहर हुसैन को 11-0 से पराजित कर सोना हासिल किया।

दलाल ने 120 किलो वर्ग में साइप्रस के खिलाड़ी बार्थन अपावन को 12-0 से पराजित किया जबकि मनोज 84 किलो वर्ग में नाइजीरिया के अगबोनावारे इफियोनाई से 2-7 से हार गए। सुनील ने कांस्य पदक हासिल करने के लिए 66 किलो वर्ग में वेल्स के ब्रीट हार्थोन को 14-0 से पराजित किया।

भारोत्‍तोलन में दो स्‍वर्ण

भारोत्तोलन में भारत ने बुधवार को दो स्वर्ण जीते। मणिपुर की रेणु बाला चानू ने 2006 मेलबर्न खेलों की सफलता को दोहराते हुए 58 किलोग्राम वर्ग में अपना खिताब बचाए रखा। वहीं पुरुषों के 69 किलोग्राम वर्ग में के. रवि कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा, जूनियर विश्व चैम्पियन अशेर नोरिया और विश्व के तीसरे वरीयता क्रम के डबल ट्रैप निशानेबाज रोन्जन सोढ़ी ने पुरुषों की डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में देश को एक और रजत पदक दिलाया।

भारतीय जोड़ी महज एक अंक के अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गई। नोरिया और सोढ़ी ने कुल 188 अंक हासिल किए। इस स्पर्धा का स्वर्ण इंग्लैंड के स्टीवन वॉल्टन और स्टीवन स्कॉट ने जीता। इस जोड़ी ने कुल 189 अंक जुटाए। यह राष्ट्रमंडल खेल का रिकार्ड है।

टेनिस के फाइनल में रश्मि

टेनिस में महिलाओं के एकल मुकाबले में भारत की रश्मि चक्रवर्ती तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड की कैटी ओ ब्रायन को 1-6, 7-6, 7-5 से हराकर क्वोर्टर फाइनल में प्रवेश कर गईं। टेनिस मुकाबले में ही भारत के सोमदेव देववर्मन पुरुष एकल वर्ग के क्वोर्टर फाइनल में प्रवेश कर गए। सोमदेव ने श्रीलंका के अमरीश जयविक्रमे को 6-0, 6-1 से हरा दिया।

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा महिलाओं के टेनिस मुकाबले के एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सानिया ने कुक आईलैंड की ब्रिटनी तीई को सीधे सेटों में 6-0, 6-2 से मात दे दी। रोहन बोपन्ना को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के एकल मुकाबले में बुधवार को हार का सामना करना पड़ा। दूसरी वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलिया के पीटर लुकजैक ने दूसरे दौर के मुकाबले में बोपन्ना को सीधे सेटों में 2-6, 7-6 (5) से पराजित कर दिया।

भारत की पुरुष रिले टीम तैराकी की 4 गुणा 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने एस.पी.एम. एक्वेटिक्स काम्पलेक्स में जारी तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन सात मिनट 49.20 सेकेंड का समय निकाला। भारतीय टीम ने रेहान पोन्चा, रोहित हवलधर, मदार दिवासे और एरॉन डीसूजा शामिल हैं। भारतीय टीम पहली बार रिले स्पर्धा के फाइनल में पहुंची है और अपने प्रदर्शन से उसने सभी को प्रभावित किया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+