oi-Jaya Nigam
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की महिला टेबल टेनिस टीम ने सोमवार को जीत के साथ शुरुआत की। भारतीय टीम ने ग्रुप-बी के एक मैच में श्रीलंका को 3-0 से मात दे दी।
मेजबान टीम को मैच अपने पक्ष में करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। पहले एकल मुकाबले में भारत की शामिनी कुमारेसन ने विथांगे गोनापिनुवाला को 11-9, 11-9, 11-7 से पराजित किया।
दूसरे मुकाबले में मौमा दास ने बादू मानिकू को 11-14, 11-5, 11-4 से मात दी। तीसरे मुकाबले में दिग्गज खिलाड़ी पौलमी घटक ने काविंदी सहाबंदु को 11-8, 11-8, 11-7 से हरा दिया। तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज करके भारतीय महिलाओं ने मैच 3-0 से अपने पक्ष में कर लिया।
जीत के बाद भारतीय कोच भवानी ने बताया कि न्यूजीलैंड से मुकाबले के पहले भारत के लिए अभ्यास करने का एक यह बेहतरीन मौका रहा। न्यूजीलैंड ग्रुप डी में हैं। मेलबर्न में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, October 4, 2010, 13:29 [IST]
Other articles published on
Oct 4, 2010