ताज के दीदार से मिट गई विदेशी खिलाड़ियों की थकान

By Jaya Nigam
Taj Mahal
आगरा। राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने आए कुछ विदेशी खिलाड़ियों को ताजमहल का नई दिल्ली से आगरा तक का सफर यकीनन थकाने वाला लगा लेकिन लेकिन ताजमहल देखते ही वे अपनी थकान भूल गए।

अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने आए लगभग 320 विदेशी मेहमान रविवार को विश्वप्रसिद्ध ताजमहल देखने पहुंचे। पिछले दो दिनों में हालांकि विदेशी मेहमानों की संख्या 200 के पार भी नहीं पहुंच पाई थी। नई दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर आगरा में स्थित ताजमहल को देखने के लिए करीब 20 बसों में विदेशी मेहमान पहुंचे।

एक अधिकारी ने बताया, "विदेशी मेहमानों में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, श्रीलंका और मलेशिया के एथलीट और अधिकारी शामिल थे।" आगरा टूरिस्ट गाइड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शम्सुद्दीन ने कहा, "गर्मी की वजह से कुछ एथलीटों को स्वास्थ्य समस्याओं को भी सामना करना पड़ा लेकिन अब विदेशी मेहमानों की संख्या में इजाफा हो रहा है।"

उधर, भारतीय रेलवे विदेशी मेहमानों के लिए नई दिल्ली से आगरा के बीच नियमित रूप से एक विशेष शताब्दी एक्सप्रेस चला रहा है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से ताज तक पहुंचने के लिए पर उन्हें एयर कंडीश्नर बसें भी चलाई जा रही हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ताजमहल की दो घंटे सैर करने के बाद उन्हें होटल जेपी पैलेस ले जाया गया और उसके बाद ही वे दिल्ली लौटे।

Story first published: Monday, October 11, 2010, 16:40 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+