राष्ट्रमंडल खेल: निशानेबाजी और तीरंदाजी में भारत को स्वर्ण पदक
राष्ट्रमंडल खेलों पर विशेष
इस बीच निशानेबाज़ी में भी भारत को स्वर्ण मिला है. इमरान हसन खान और गगन नारंग ने 50 मीटर राइफ़ल थ्री पोशिज़न पेयर में स्वर्ण जीता.
वहीं टेनिस में पुरुष एकल के सेमीफ़ाइनल में सोमदेव देवबर्मन ने अपनी प्रतिदंद्वी को हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है. अब तक भारत को कुल 16 स्वर्ण मिल चुके हैं.
चौथा दिन
पदक तालिका देखने के लिए क्लिक करें
चौथे दिन, गुरुवार को भारत को निशानेबाज़ी में दो और कुश्ती में एक स्वर्ण मिला था जबकि तीरंदाज़ी में एक रजत और एक कांस्य पदक भारत के हाथ लगा था.
पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल पेयर में गुरप्रीत और ओंकार सिंह ने स्वर्ण हासिल किया जबकि 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मैन पेयर में गुरप्रीत सिंह और विजय कुमार ने गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने नया राष्ट्रमंडल रिकार्ड भी बनाया.वहीं रंजन सोढ़ी को डबलट्रैप इवेंट में रजत पदक मिला था.
पुरुष तीरदांजी टीम ने कंपांउंड वर्ग में भारत को रजत पदक दिलाया था. वहीं महिला तीरदांजी टीम ने कंपांउंड वर्ग में भारत को कांस्य पदक दिलाया. महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग कुश्ती में गीता का ज़बर्दस्त प्रदर्शन रहा और उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
