Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब खेल गाँव में चोरी

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल गाँव को लेकर इतने विवाद हुए हैं कि पूछिए मत. खेल शुरू होने के पहले और बाद में भी खेल गाँव को लेकर काफ़ी विवाद हुए हैं. अब पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मोहम्मद अली शाह ने खेल गाँव में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है.

मोहम्मद अली शाह ने आयोजन समिति में यह शिकायत दर्ज कराई है कि किसी अनजान व्यक्ति ने खेल गाँव स्थित उनके कमरे में घुसकर उनके पैसे चुरा लिए. अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है- खेल गाँव स्थित मेरे कमरे से 24,800 रुपए चुरा लिए गए हैं. मेरे लिए यह आश्चर्य की बात है क्योंकि खेल गाँव में सुरक्षा काफ़ी तगड़ी है.

उन्होंने बताया कि आयोजकों ने चार लोगों से पूछताछ की है, जिनके पास कमरों की मास्टर चाबी रहती है. मोहम्मद अली शाह ने उम्मीद जताई कि चोरी हुए पैसे उन्हें मिल जाएँगे.

मोहम्मद अली शाह पहले भी विवादों में पड़ चुके हैं, जब उदघाटन समारोह में देश का झंडा लेकर टीम का प्रतिनिधित्व करने पर वे भारोत्तोलन शुजाउद्दीन मलिक से भिड़ गए और आख़िरकार ख़ुद टीम का नेतृत्व किया. विवाद इतना बढ़ा कि पाकिस्तानी भारोत्तोलन टीम ने प्रतियोगिता से हटने की धमकी दे डाली. शीर्ष अधिकारियों के दखल के बाद मामला तो सुलझ गया है, लेकिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने पूरे घटनाक्रम की जाँच के आदेश दिए हैं.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+