इस जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफ़ल में 1200 में से 1193 अंक हासिल करके ये पदक भारत की झोली में डाला. पिछले दिनों म्यूनिख में विश्व चैंपियनशिप में काँस्य पदक जीतने वाले नारंग ने चार निशाने बिल्कुल सटीक लगाकर 100 अंक लिए और दो बार उन्हें 99 अंक मिले. वहीं अभिनव बिंद्रा के स्कोर में दो 100, तीन 99 और एक 98 का स्कोर था.
इस मुक़ाबले का रजत पदक इंग्लैंड को और काँस्य बांग्लादेश को मिला है.