मलेशिया के ख़िलाफ़ अपना पहला मैच जीतने वाली भारतीय टीम इस मैच में कहीं नज़र नहीं आई. दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पूल ए के मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने थीं. हाफ़ टाइम तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-1 से आगे थी.
लेकिन दूसरे हाफ़ ने ऑस्ट्रेलिया ने तीन और गोल किए जबकि भारत को मैच के आख़िरी क्षण में एक गोल करके जीत का अंतर कम किया. ऑस्ट्रेलिया ने मैच के दूसरे मिनट में ही डेस एबॉट के गोल की मदद से बढ़त बना ली थी. मैच के छठे मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने एक और गोल किया.
इस बार ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेंट मिटॉन ने गोल किया. लेकिन 12वें मिनट में भारत की ओर से धर्मवीर सिंह ने गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया. दूसरे हाफ़ में ऑस्ट्रेलिया ने तीन और गोल किए. 48वें मिनट में एडी ओकेन्डेन, 54वें मिनट में लियम डी यॉन्ग ने और ग्लेन टर्नर ने 58वें मिनट में गोल किया. मैच के आख़िरी क्षणों ने संदीप सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम 5-2 के बड़े अंतर से मैच जीत गई.