सिल्वर ही जीत पाईं सानिया
रोडियोनोवा ने स्वर्ण पदक जीता, तो सानिया को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा. पहला सेट हारने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने दूसरा सेट जीतकर वापसी की. तीसरा सेट काँटे का रहा. एक समय सानिया इस सेट में भी पिछड़ रही थी. लेकिन उन्होंने वापसी की और सेट टाई ब्रेकर तक गया.
टाई ब्रेकर में सानिया हार गईं और स्वर्ण जीतने का सुनहरा मौक़ा उनके हाथ से निकल गया. मैच के पहले गेम में सानिया मिर्ज़ा की सर्विस ब्रेक हो गई थी. लेकिन सानिया ने रोडियोनोवा की सर्विस तोड़कर सेट में वापसी की कोशिश की. उनकी वापसी की कोशिश लंबी नहीं चली और रोडियोनोवा ने 6-3 से सेट जीत लिया. लेकिन दूसरे सेट में दर्शकों को सानिया का दूसरा ही रूप नज़र आया.
सानिया ने ख़ूबसूरत खेल का प्रदर्शन किया ओर रोडियोनोवा की एक न चलने की. 6-2 से सेट जीतने के बाद सानिया के हौसले बुलंद थे. ऐसा लगा जैसे सानिया ये मैच जीत जाएँगी. लेकिन तीसरे और निर्णायक सेट में सानिया पिछड़ गई. एक समय तो सानिया 3-5 से पीछे चल रही थी.
लेकिन दर्शकों के समर्थन के बीच सानिया ने रोडियोनोवा की सर्विस तोड़कर फिर वापसी की. मैच टाई ब्रेकर तक गया. लेकिन टाई ब्रेकर में सानिया अपनो संयम क़ायम नहीं रख पाई और हार गईं. इस तरह सानिया को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
