पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक में बद्रीनाथ मेलकोटे ने 14वाँ स्थान हासिल करके सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई. तो महिलाओं की 50 मीटर बटरफ़्लाई में शुभा चितरंजन ने भी सेमी फ़ाइनल में जगह बनाई. उन्होंने 16वाँ स्थान हासिल किया.
**********************************************************************************
राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाज़ी मुक़ाबलों से पहले खिलाड़ियों का अपने वज़न को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक है. इन सबके बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आरोप लगाया है कि आयोजन स्थल पर वज़न मापने वाली मशीन में गड़बड़ी है.
टीम का कहना है कि ख़राब मशीन के कारण खिलाड़ियों को अपने वज़न श्रेणी में आने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ रही है. लेकिन मुक्केबाज़ी आयोजन स्थल पर तकनीकी प्रमुख रे सिल्वा का कहना है कि सब चीज़ें बिल्कुल ठीक हैं.
********************************************************************************
राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन प्रतियोगिता के टीम मुक़ाबलों में भारत ने कीनिया की टीम को 5-0 से हरा दिया है. चर्चित बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और चेतन आनंद ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने मुक़ाबले में जीत हासिल की.
चेतन आनंद ने विक्टर ओडेरा मूंगा को 21-7 और 21-13 से मात दी. दूसरी ओर साइना ने जोसेफ़ मर्सी को 21-11, 21-4 से हरा दिया. रुपेश कुमार और एस थॉमस ने भी डबल्स के मैच में जीत हासिल की.