नई दिल्ली: बंगाल की खड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अम्फान' ने ओडिशा और बंगाल में जमकर तबाही मचाई है, भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही चेतवानी दी थी कि इस तूफान से भारी तबाही हो सकती है और वो ही हुआ, हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, बावजूद इसके इस तूफान से पश्चिम बंगाल में 76 लोगों की मौत हो चुकी है।
बंगाल भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली का होम स्टेट भी है और उनको प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से जाना जाता है। सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कोलकाता पुलिस के एक वायरल वीडियो क्लिप को साझा किया है, जिसमें पश्चिम बंगाल में चक्रवात के कहर के बाद पुलिस ने सड़क साफ करने के लिए स्थानीय निवासियों का पूरा साथ दिया और गिरे हुए पेड़ों को हटाने में पूरा सहयोगी रवैया दिखाते हुए नजर आए।
पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने कोलकाता, दक्षिण पूर्व डिवीजन, के पुलिस उपायुक्त देबस्मिता दास द्वारा पोस्ट की गई वीडियो क्लिप को ट्विटर पर साझा किया है और कहा है कि पुलिस के इस काम पर उनको गर्व है।
गांगुली ने पोस्ट में लिखा- कोलकाता पुलिस आप पर बहुत गर्व है।
So proud of kolkata police@kolkata police https://t.co/e3FO4w4vUp
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) May 21, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। इस मुश्किल वक्त में राज्य के लोगों के साथ पूरा देश खड़ा है। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के लिए एक हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। जो केंद्र की ओर से राज्य को दिया जाएगा।
पीएम मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, अभी तत्काल राज्य सरकार को कठिनाई ना हो इसके लिए 1000 करोड़ रुपये भारत सरकार की तरफ से व्यवस्था की जाएगी। साथ-साथ जिन परिवारों ने अपने स्वजन खोए हैं उन परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख और जो लोग घायल हुए हैं उनको 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।