Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तो लोगों को भूत बनकर डराते थे कभी कैप्टन धोनी?

मुंबई। टीम इंडिया के वनडे और टी 20 फार्मेट के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी की जीवनी पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' का उनके चाहने वाले बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी खबर है कि इस फिल्म के जरिये लोगों के सामने वो धोनी आयेगा जिसके बारे में केवल माही के करीबी जानते हैं।

मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक इस फिल्म में दिखाया गया है कि धोनी जब खड्गपुर में रेलवे विभाग में नौकरी कर रहे थे तो वहां एक रूम कई लड़कों के साथ शेयर करते थे। आज बेहद शांत और चुप-चाप दिखने वाले मिस्टर धोनी उस वक्त काफी शरारती और मस्ती वाले व्यक्ति हुआ करते थे और उन्हें उस वक्त लोगों को अपनी भूतिया कहानियां सुनाने में बड़ा ही आनंद आता था।

धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी: साक्षी से पहले माही किसी और से करते थे प्यार!

लोगों के डरे हुए चेहरों को पसंद करने वाले धोनी उस समय कभी-कभी रात में अपने रूममेट्स के साथ सड़कों पर भूत बन जाते थे और सड़कों पर देर रात जा रही गाड़ियों के लोगों को डराते थे लेकिन ये सब एक मजाक की हद तक ही होता था। फिल्म के निर्माता नीरज पांडे ने कहा कि हमने पूरी कोशिश की है हम अपने दर्शकों को धोनी के हर एक अनकहे रूप से रूबरू करायें। खैर वो इस कोशिश में कितने कामयाब होते हैं ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

अपने बालों की वजह से फिर चर्चा में माही, जानिए क्यों?

मालूम हो कि धोनी की जीवनी पर बनी इस फिल्म में लीड रोल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे हैं और यह फिल्म 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। फिल्म में सुशांत के अलावा अनुपम खेर, भूमिका चावला, कियारा आडवाणी, हैरी टांगरी और दिशा पटानी अहम किरदार में हैं।

कैसे कप्तान धोनी ने बनायी पाक मॉडल मथिरा के दिल में जगह?

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+