कंगारू कप्तान स्‍टीव स्मिथ को दलाई लामा ने इसलिए दी जादू की झप्पी

धर्मशाला। 25 मार्च को धर्मशाला में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच जारी टेस्‍ट मैच सीरीज का चौथा और निर्णायक मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने तिब्‍बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की है। खास बात है कि दलाई लामा से मुलाकात के दौरान ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ ने दलाई लामा से बेहतर नींद के टिप्‍स लिए हैं।

बेहतर इंसान हैं दलाई लामा

दलाई लामा से मुलाकात के बाद स्‍टीव स्मिथ काफी खुश नजर आए। उन्‍होंने कहा कि दलाई लामा, ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को भारत में इतिहास रचने में मदद कर सकते हैं। स्मिथ ने बताया कि दलाई लामा ने उन्‍हें आर्शीवाद दिया है और दोनों ने आपस में नाक भी रगड़ी। स्मिथ ने नाक रगड़कर अच्छी नींद के यही टिप्स दलाई लामा से लिए हैं।स्मिथ के मुताबिक उन्‍हें उम्‍मीद है कि अब वह अगले पांच दिनों तक सो सकेंगे। स्मिथ की मानें तो दलाई लामा से मुलाकात करने के बाद सभी काफी रिलैक्‍स हुए हैं। उन्‍होंने दलाई लामा को एक बेहतर इंसान भी बताया है।

 स्‍टीव स्मिथ को नहीं आती है नींद

स्‍टीव स्मिथ को नहीं आती है नींद

ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ और दलाई लामा की नाक रगड़ने वाली तस्‍वीर को लोग काफी सराह रहे हैं और वे इस तस्‍वीर का राज जानना चाहते हैं। डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक जब भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच रांची में तीसरा टेस्‍ट मैच खेला गया था तो उस मैच के पांच दिनों में कप्‍तान स्मिथ सिर्फ 10 घंटे ही सो सके।

स्मिथ ने दलाई लामा से पूछी अच्‍छी नींद की टेक्निक

स्मिथ ने दलाई लामा से पूछी अच्‍छी नींद की टेक्निक

दलाई लामा और ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की इस मुलाकात के दौरान स्मिथ ने सवाल किया के क्‍या दलाई लामा के पास कोई ऐसी अच्‍छी मेडिटेशन टिप्‍स है जिससे उन्‍हें नींद आ सके। दलाई लामा ने जवाब दिया, 'मुझे नहीं मालूम।' इसके बाद उन्‍होंने कहा कि जब आपका दिमाग शांत होता है तब आपको अपने आप ही अच्‍छी नींद आ जाती है। तीसरे टेस्‍ट के अंतिम दिन स्मिथ मुश्किल से एक घंटे ही सो सके थे।

अपने दिमाग को शांत रखें

अपने दिमाग को शांत रखें

दलाई लामा ने ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को बताया कि जब दिमाग बहुत परेशान और चिंतित होता है तो बहुत ज्‍यादा तनाव और गुस्‍से की वजह बनता है। ये चीजें नींद के लिए बहुत ही बुरी साबित होती हैं। दलाई लाम ने कहा कि इसलिए स्मिथ एंड टीम अपने दिमाग को शांत रखे और फिर मैदान पर जाए।

 कितनी देर सोते हैं दलाई लामा

कितनी देर सोते हैं दलाई लामा

दलाई लामा ने ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को यह भी बताया कि वह कितनी देर तक सोते हैं। उन्‍होंने कहा कि वह दिन में करीब नौ घंटे सोते हैं। वह शाम को छह बजे सो जाते हैं और फिर तड़के तीन बजे जागते हैं। वह कम से कम एक घंटे तक मेडिटेशन करते हैं। स्मिथ ने नाक रगड़कर अच्‍छी नींद के यही टिप्‍स दलाई लामा से लिए हैं।

Story first published: Friday, March 24, 2017, 17:42 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+