oi-Akash
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का रोमांचक मुकाबला जारी है। सभी टीमें अब प्लेऑफ के लिए खासा मेहनत कर रही हैं। कुछ टीमों के लिए यह सीजन बेहद शानदार रहा है वहीं कुछ टीमों के लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। वहीं अगर किंग्स इलेवन पंजाब की अगर बात करें तो उनके लिए भी शुरुआती कुछ मैच जरूर अच्छे रहे हों लेकिन जैसे-जैसे प्लेऑफ की राह नजदीक आती गई टीम का प्रदर्शन भी खराब होता गया। अंक तालिका की अगर बात करें तो पंजाब की टीम ने 12 मुकाबले खेलकर 6 मैच में जीत हासिल की है और 12 अंको के साथ पांचवे पायदान पर बनी हुई है। लगातार मिल रही इस हार से टीम के सेलेक्शन कमेटी पर अब सवाल उठने लगे हैं। पंजाब के फैंस जहां युवराज सिंह को टीम में शामिल न करने को लेकर बेहद नाराज हैं वहीं दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर डेल स्टेन ने डेविड मिलर को मैच में शामिल न किए जाने को लेकर चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े किए हैं।
डेल स्टेन ने किया ट्वीटः गौरतलब हो की आरसीबी से सोमवार को खेले गए मैच में पंजाब की टीम को 10 विकेट से करारी हार मिली थी इसके पहले केकेआर ने भी पंजाब को करारी शिकस्त दी थी। इस बाबत पंजाब के चयनकर्ताओं पर सवाल उठाते हुए डेल स्टेन ने सवाल पूछा की है की आखिर इस प्रदर्शन के बावजूद भी डेल स्टेन को टीम में क्यों शामिल नहीं किया जा रहा है।इसके बाद फैंस ने भी उनेक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा की आखिर टीम में युवराज सिंह को क्यों शामिल नहीं किया जा रहा है।
पंजाब के चयनकरेताओं से पूछा सवाल
दक्षिण अफ्रिका के गेंदबाज डेल स्टेन ने पंजाब के लगातार खराबव प्रदर्शन के बावजूद डेविड मिलर के न खेलने पर हैरानी जताई है। इस बाबत उन्होंने चयनकर्ताओं से सवाल भी पूछा है।
डेल स्टेन के सवाल पर जताई सहमति
एक यूजर ने स्टेन के सवाल को रीट्वीट करते हुए कहा की मैं भी हैरान हूं की आखिर डेविड मिलर और युवराज सिंह को टीम में क्यों शामिल नहीं किया जा रहा है।
शेन वार्न को घेरा
एक यूजर ने इस फैसले प असहमति जतात् हुए लिखा की ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि चयनकर्ताओं में काफी उदासीन लोग बैठे हैं जो टीम का सेलेक्शन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, May 15, 2018, 18:30 [IST]
Other articles published on
May 15, 2018