For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेल स्टेन ने बताया आखिर क्यों मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी है सबसे खतरनाक

नई दिल्ली। आज एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। आज के फाइनल मुकाबले मुंबई इंडियंस फेवरेट के तौर पर मैदान में उतरेगी, लेकिन जिस तरह से दिल्ली की टीम ने पहली बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है, वह मुंबई के सपने पर पानी फेरने का माद्दा रखती है। तेज गेंदबाज डेल स्टेन का भी मानना है कि मुंबई इंडियंस की की टीम बेहतरीन टीम है उनकी बल्लेबाजी में गहराई उन्हें बेहतरीन टीम बनाती है। आज के फाइनल मुकाबले से पहले डेल स्टेन ने कहा मुंबई की बल्लेबाजी इतनी डीप है कि एक आउट होता है, दूसरा आउट होता है लेकिन बल्लेबाज आते ही जाते हैं। पांच विकेट भी गिर जाते हैं तो भी बल्लेबाज क्रीज पर होता है। मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए स्टेन ने कहा कि मुंबई के पास गेंदबाजी में बाएं और दाएं हाथ के दोनों बेहतरीन गेंदबाज हैं, बुमराह शानदार गेंदबाज हैं, उनकी गेंदबाजी का सामना करना किसी के लिए भी आसान नहीं है। दुबई की पिच के बारे में स्टेन ने कहा कि यह पिच बड़े स्कोर लायक है। फाइनल मैच का दबाव दोनों ही टीम पर होगा, ऐसे में जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी उसके लिए 160-165 रन का स्कोर बेहतर होगा।

वहीं दिल्ली की टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग का मानना है कि रबाडा और नॉर्खिया मैच को पलट सकते हैं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि रबाडा और नॉर्खिया का आखिरी चार ओवरों में गेंदबाजी दिल्ली की जीत के लिए बेहद जरूरी है। मुंबई इंडियंस के बड़े हिटर्स ने लगातार मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी की है और अलग-अलग टीमों के खिलाफ अपनी विस्फोटक बल्लेबाज से टीम को बढ़त दी है। बता दें कि मुंबई इंडियंस की ओर से केरून पोलार्ड, हार्दिक पांड्या ने काफी घातक बल्लेबाजी की है और महज कुछ गेंदों में पर दोनों खिलाड़ियों ने तकरीबन 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, ऐसे में अगर डेथ ओवर में दिल्ली के गेंदबाज इन्हें रोक पाते हैं तो यह दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभा सकता है।

आज के निर्णायक मैच से पहले मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा को जीत का पूरा भरोसा है। आज के अहम मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने कहा कि आईपीएल के एक और फाइनल का हिस्सा होना जबरदस्त अनुभूति है, हम इस बात को समझते हैं कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान अच्छा करना, प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना और फिर फाइनल में जगह बनाना कितना कठिन होता है। फाइनल मुकाबला हमारे लिए कुछ बदलने नहीं वाला है, हम जैसा खेलते आए हैं वैसे ही खेलते रहना है, हमे छोटे-छोट लक्ष्य हासिल करते जाना है, अगर हम यह करते हैं तो नतीजे अपने आप हमारे पक्ष में आएंगे।

Story first published: Tuesday, November 10, 2020, 18:54 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+