भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मियांदाद की 'बड़बोली', इंडिया जैसे गेंदबाज पाक की हर गली में हैं
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में आज सबसे अहम मुकाबला होने वाला है। जी हां हम बात कर रहे हैं भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की जो बर्मिंघम के ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच का दोनों देश के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान की तरफ से मैच के पहले बड़बोली बात कही गई है।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने ने कहा है कि टीम इंडिया के मौजूदा तेज गेंदबाज पाकिस्तान की हर गली में मिल जाएंगे। जावेद मियांदाद ने यह बयान उस सवाल के जवाब में दिया जिसमें उनसे भारत के मौजूदा तेज गेंदबाजों के बारे में पूछा गया था।
आपको बता दें कि साल 2004 में टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे पर इरफान पठान के बारे में भी मियांदाद ने ऐसी ही बात कही थी। इसके बाद पठान ने अपनी स्विंग और रिवर्स स्विंग से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को जबरदस्त तरीके से छकाया था। इस दौरे पर टीम इंडिया ने 2-1 से टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
