
स्टेन ने बताया किस बॉलर का एक्शन करना है स्पीड में मदद-
इसी दौरान स्टेन ने इस बात का भी जवाब दिया है कि मौजूदा दौर में किस गेंदबाज का एक्शन ऐसा है जिसके चलते उसको सबसे ज्यादा गति निकालने में मदद मिलती है। दुनिया के बेहतरीन बॉलिंग एक्शन वाले डेल स्टेन ने कैगिसो रबाडा को ऐसे गेंदबाज के तौर पर चुना है जिसका एक्शन स्पीड निकालने में सबसे ज्यादा मदद करता है।
शोएब के सुझाव पर कपिल की बात से अफरीदी हैरान, बोले- उनसे बेहतर की उम्मीद थी
स्टेन का मानना है कि उनकी टीम के साथी कैगिसो रबाडा का बॉलिंग एक्शन सबसे स्मूद और आसान है जो गति पैदा करने के लिए चाहिए। स्टेन ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को अपने पसंदीदा बॉलर के बेहद नजदीक पाया है।

'कैगिसो रबाडा का एक्शन सबसे स्मूद, पैट कमिंस फेवरेट बॉलर'
स्टेन ने कहा- 'केजी (कैगिसो रबाडा) के पास स्पीड को निकालने के लिए सबसे स्मूद एक्सन है। पैट सी (पैट कमिंस) भी फेवरेट के करीब वाला गेंदबाज है।'
कमिंस को आईपीएल 2020 नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। दाएं हाथ का तेज गेंदबाज इस तरह से आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बन गया।

T20 वर्ल्ड कप होने पर स्टेन को शक-
इस बीच, स्टेन ने संकेत दिया है कि वह नहीं कह सकते कि इस साल पुरुषों का टी 20 विश्व कप हो रहा है या नहीं। जब एक प्रशंसक ऑस्ट्रेलिया में आगामी टूर्नामेंट पर अपने विचार पूछ रहा था, तो उन्होंने जवाब दिया: "क्या यह भी होने वाला है?"
स्टेन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वनडे और टी-20 में फिलहाल वे उपलब्ध हैं। स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी-20 लीग में भी सक्रियता दिखाई है। स्टेन के भारत में भी काफी प्रशंसक हैं जो उनको इस बार आईपीएल में आरसीबी के लिए दमदार प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।


Click it and Unblock the Notifications
