Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डेल स्टेन ने बताए अपने तीन पसंदीदा बल्लेबाज और एक तेज गेंदबाज का नाम

नई दिल्ली, 22 दिसंबर: दिग्गज दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने विश्व क्रिकेट में अपने तीन पसंदीदा बल्लेबाजों का खुलासा किया है। महान प्रोटियाज पेसर ने एबी डिविलियर्स, विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक को अपनी शीर्ष पसंद के रूप में चुना है।

स्टेन के पसंदीदा बल्लेबाजों की लिस्ट

स्टेन के पसंदीदा बल्लेबाजों की लिस्ट

माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक प्रश्न / उत्तर सत्र के दौरान, 36 वर्षीय क्रिकेटर से एक यूजर ने पूछा, "आपका पसंदीदा बल्लेबाज कौन है ???" और पेसर ने जवाब दिया "QDK, एबी, विराट (क्विंटन डी कॉक, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली।"

दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के पेसर ने इन तीनों के साथ खेला है। उन्होंने अपनी नेशनल टीम में डिविलियर्स और डी कॉक के साथ खेला और इन दोनों को करीब से देखा। स्टेन ने आईपीएल में कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेला है और उन्हें काफी करीब से जानते हैं।

पैट कमिंस सबसे फेवरेट

पैट कमिंस सबसे फेवरेट

कोलकाता में आईपीएल नीलामी के आगामी सत्र के दौरान स्टेन को आरसीबी ने खरीदा है। बाद में, जब उनसे इस समय अपने पसंदीदा तेज गेंदबाज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस नाम लिया। एक प्रशंसक ने स्टेन से पूछा, "आपका पसंदीदा वर्तमान तेज गेंदबाज?" जिस पर स्टेन जवाब दिया, "पैट कमिंस, वह सभी ड्रिंक खरीद सकता है।"

क्रिकेट में नई सुपर सीरीज के लिए प्लान तैयार, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के साथ खेलेगा भारत

आईपीएल 2020 की टॉप नीलामी रहे कमिंस

आईपीएल 2020 की टॉप नीलामी रहे कमिंस

कमिंस को आईपीएल 2020 नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। दाएं हाथ का तेज गेंदबाज इस तरह से आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बन गया।

स्टेन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वनडे और टी-20 में फिलहाल वे उपलब्ध हैं। स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी-20 लीग में भी सक्रियता दिखाई है। स्टेन के भारत में भी काफी प्रशंसक हैं जो उनको इस बार आईपीएल में आरसीबी के लिए दमदार प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

Story first published: Tuesday, December 24, 2019, 12:30 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+