For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हमेशा के लिए लीजेंड: एबी डिविलियर्स समेत क्रिकेट दिग्गजों ने स्टेन को किया सेल्यूट

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। स्टेन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट में कहा कि वह करियर से पर्दा हटा रहे हैं। स्टेन पहले ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे।

38 वर्षीय डेल स्टेन ने 93 टेस्ट, 125 वनडे और 47 टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने आखिरी बार पाकिस्तान सुपर लीग में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मार्च खेला था। फरवरी 2021 के बाद से स्टेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग नहीं लिया।

डेल स्टेन ने 17 साल के लंबे करियर में 439 टेस्ट विकेट, 196 वनडे विकेट और 64 T20I विकेट लिए। स्टेन ने 2004 में पोर्ट एलिजाबेथ में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

स्टेन ने अपने सीमित ओवरों के करियर को लंबा करने के लिए 2019 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, चोट ने यह भी करने नहीं दिया। स्टेन टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे लेकिन धोनी की तरह कोरोना ने उनकी भी ये इच्छा छीन ली थी।

डेल स्टेन को उनकी दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथी एबी डिविलियर्स सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी और कहा-

"महान खिलाड़ी, महान व्यक्ति, अद्भुत यादें! आपने साइन ऑफ करने के लिए एक अच्छा गीत चुना। हमेशा के लिए लीजेंड!"

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा: " महान व्यक्ति। आप आग थे, खेल में सबसे अच्छे लोगों में से एक।"

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा: "डेल स्टेन के शानदार करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई। आपने जो हासिल किया है, उस पर आपको बहुत गर्व हो सकता है। आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।"

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा, "डेल का करियर कितना शानदार है.. मेरे ऑफ स्टंप को इतनी बार नुकसान पहुंचाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने लिखा: "लगता है कि मुझे अब खुशी का एक और स्रोत खोजना होगा! एक अद्भुत करियर, डेलस्टेन के लिए बधाई। चैंपियन क्रिकेटर और चैंपियन साथी। रिटायरमेंट का आनंद लें।"

Story first published: Tuesday, August 31, 2021, 18:27 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+