For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेल स्टेन ने बताया CSK और KKR में कौन जीतेगा खिताब, किस टीम की किस्मत देगी दगा

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन को लगता है अब सीएसके जब फाइनल में पहुंच गई है तो वही विजेता होगी। सीएसके ने लीग मैचों में अंतिम तीन मैच हारने के बाद प्लेऑफ के पहले ही मैच को जीतकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। उनको केकेआर को हराना होगा जिनका सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। केकेआर फॉर्म के आधार पर सीएसके से बीस है लेकिन धोनी कब क्या कर दें, किसी को नहीं पता।

स्टेन ने भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 जीतने के लिए 'शांत' चेन्नई सुपर किंग्स का समर्थन किया और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, "बुरे फैसले" और कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों की खराब फॉर्म जैसी समस्याएं गिनाते हुए बताया कि यह टीम हारेगी।

केकेआर कभी फाइनल नहीं हारे पर...

केकेआर कभी फाइनल नहीं हारे पर...

कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल सेट करने के लिए शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में कम स्कोर वाले क्वालीफायर 2 में दिल्ली को 3 विकेट से हराया था। दिलचस्प बात यह है कि दो बार की चैंपियन केकेआर कभी भी फाइनल मैच नहीं हारी है। 2012 में, उन्होंने एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके को पांच विकेट से हराया, जिसमें मनविंदर बिस्ला ने सिर्फ 48 गेंदों में 89 रन बनाए। लेकिन इस बार मोर्गन बहुत ही बकवास खेल दिखा रहे हैं और धोनी फॉर्म में आते लग रहे हैं।

डेल स्टेन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, "मैं हमेशा नंबर से खेलने वाले इंसान जैसा हूं। यह कैसीनो में जाने जैसा है। अगर यह लगातार 10 बार ब्लैक पर उतरता है तो किसी बिंदु पर रेड हिट होने वाला है। मुझे लगता है कि किसी बिंदु पर केकेआर की किस्मत दगा देने वाली है खराब फैसले और मोर्गन और डीके की बुरी फॉर्म उन्हें फंसाने वाली है। यह आज रात लगभग हो गया था और यह सबसे खराब समय पर हो सकता है और यह फाइनल हो सकता है।"

राहुल त्रिपाठी को गले लगाने चप्पल लेकर ही दौड़ पड़े वेंकटेश अय्यर, बताई इसके पीछे की वजह

डेल स्टेन को सीएसके पर दांव लगाना पसंद-

डेल स्टेन को सीएसके पर दांव लगाना पसंद-

डेल स्टेन ने आगे बताया कि एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने इस सीजन में शांत तरीके से खेल दिखाया है और फाइनल में केकेआर से यह टीम थोड़ा आगे रह सकती है।

महान तेज गेंदबाज ने कहा, "सीएसके अच्छा लग रहा है, वास्तव में शांत है। ऐसा लगता है कि वे सही समय पर सही दिशा में जा रहे हैं। धोनी उस रात अच्छे दिखे, उन्होंने अपनी टीम की अच्छी कप्तानी की। उनके बल्लेबाज अच्छे दिख रहे हैं ... बस लगता है कि केकेआर फाइनल में अपने से एक बेहतर टीम के खिलाफ मात खा सकता है।"

फाइनल तो फिर भी फाइनल ही होता है-

फाइनल तो फिर भी फाइनल ही होता है-

दरअसल इयोन मोर्गन की हमेशा से शक के दायरे में रही फॉर्म और एक बल्लेबाज के तौर पर अब लगभग खत्म हो चुके दिनेश कार्तिक जैसे सीनियरों ने केकेआर को बहुत तंग किया है। क्रिकेट हालांकि अजीब खेल है। धोनी ने पिछले मैच में पूरी दुनिया को सरप्राइज दिया है। उन्होंने जो किया वह उनसे हर मैच में अपेक्षित रहता है लेकिन अब उम्मीदें खत्म हो चुकी थी और धोनी ने फिर से लोगों को चौंका गए।

क्या मोर्गन और कार्तिक भी धोनी की तरह फाइनल मुकाबले में कुछ कर पाएंगे? इन चीजों के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस जैसे खतरनाक बल्लेबाजों की फॉर्म भी मैच का रूख तय करेगी। केकेआर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती से जादू बिखरने की आस रखेगा। आजकल सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के प्रति एक सहानुभूति की लहर सी है और उनके कई चाहने वाले केकेआर की जीत की दुआ कर रहे हैं।

Story first published: Thursday, October 14, 2021, 17:12 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+