For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेल स्टेन ने चुनी अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन, नहीं चुना एक भी भारतीय क्रिकेटर

नई दिल्ली। लाॅकडाउन के समय सभी क्रिकेटर्स ऐसे किस्से शेयर कर रहे हैं जिनसे फैंस अभी तक अनजान थे। खेल जगत सूना पड़ गया है लेकिन खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से नजदीकियां बनाई हुई हैं। इंस्टाग्राम पर लाइव होकर खिलाड़ी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का नाम उजागर कर रहे हैं तो कई दिग्गज अपनी टीम चुन रहे हैं। इस बीच साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी, लेकिन हैरानी भरी बात यह रही कि उसमें एक भी भारतीय शामिल नहीं है।

चुने सिर्फ 2 विदेशी

चुने सिर्फ 2 विदेशी

स्टेन द्वारा चुनी गई टीम में सिर्फ 2 ही विदेशी खिलाड़ी शामिल हो पाए हैं, जो कुमार संगाकारा और ब्रेट ली हैं। इस लिस्ट को स्टेन ने उन खिलाड़ियों के बीच से चुना है, जिनके साथ वह खेले हैं या फिर जिनके खिलाफ वह खेले हैं। स्टेन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। दिलचस्प बात ये है कि उनकी सर्वश्रेष्ठ एकादश में टीम में उनके ‘स्कूल बॉलिंग पार्टनर', ‘बेस्ट फ्रेंड' और उनके ‘क्लब कप्तान' भी शामिल हैं।

डिविलियर्स भी हैं शामिल

डिविलियर्स भी हैं शामिल

उन्होंने अपने देश के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को बतौर सलामी बल्लेबाज चुना है। इसके अलावा महान ऑलराउंडर जैक्स कॉलिस को चौथे नंबर पर और महान फील्डर जोंटी रोड्स को पांचवें नंबर के लिए चुना है। वहीं, मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी टीम के सीमित ओवरों के कप्तान क्विंटन डी कॉक को छठे नंबर के लिए चुना है। गेंदबाजी में ब्रेट ली, पॉल हैरिस और एलन डोनाल्ड को शामिल किया है। अनुभवी तेज गेंदबाज स्टेन ने साथ ही अपने ही टीम साथी और दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक एबी डिविलियर्स को भी नहीं चुना है, जिनके साथ वह काफी मैच खेल चुके हैं।

स्टेन की सर्वश्रेष्ठ एकादश :

स्टेन की सर्वश्रेष्ठ एकादश :

कुमार संगाकारा, ग्रीम स्मिथ, डेव हैकेन, जैक्स कॉलिस, जोंटी रोड्स, क्विंटन डी कॉक, ब्रेट बरगियाची, पीटर लोम्बार्ड, ब्रेट ली, पॉल हैरिस, एलन डोनाल्ड।

Story first published: Wednesday, April 29, 2020, 20:47 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+