Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SLvsSA Match Preview : श्रीलंका का खेल बिगाड़ने के इरादे से उतरेगी दक्षिण अफ्रीका टीम

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप का 35वां मैच श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैनचेस्टर में होने वाला है। दक्षिण अफ्रीका तो सेमीफाइनल की दाैड़ से बाहर हो ही चुकी है लेकिन वो अब श्रीलंका का खेल बिगाड़ सकती है। प्रोटियाज 7 मैचों में 3 अंकों के साथ नाैवें स्थान पर है जबकि श्रीलंका अभी भी 6 मैचों में 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। ऐसे में श्रीलंका अगर मैच जीतती है तो उसके सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें कायम रहेंगीं।

अगर बात की जाए विश्व कप में इन दोनों टीमों के आपसी मैचों की तो दोनों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 3 तो श्रीलंका ने 1 जीता है जबकि एक मैच बराबरी पर छूटा था। श्रीलंका के लिए अच्छी खबर यह नहीं है कि उन्होंने ये एकमात्र जीत 1992 में 3 विकेट से हासिल की थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने अगले सभी 4 मैचों में बाजी मारी है। अगर ओवरआल रिकाॅर्ड देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच अभी तक एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में कुल 76 मैच खेले गए हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका ने सबसे ज्यादा 43 में जीत दर्ज की हैं, जबकि श्रीलंका टीम 31 मुकाबलें जीतने में कामयाब हुई हैं। एक मैच टाई और एक बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ।

{headtohead_cricket_7_6}

इस मैच में लसिथ मलिंगा पर भी नजरें रहने वाली हैं। मलिंगा ने एकदिवसीय विश्व कप में अभी तक 51 विकेट लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगर वह पांच विकेट लेने में कामयाब रहे तो इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन जाएगे और इस मामले में वसीम अकरम (55) को पीछे छोड़ेगे।

ऐसी हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
दक्षिण अफ्रीका-
हाशिम अमला, डेविड मिलर, इमरान ताहिर, फाफ डु प्लेसिस (सी), क्रिस मॉरिस, क्विंटन डी कॉक (wk), रस्सी वान डेर डूसन, एडन मार्कराम, कैगिसो रबाडा, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी नगिडी
श्रीलंका- लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, इसुरु उदाना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, नुवान प्रदीप, धनंजया डी सिल्वा, दिमुथ करुणारत्ने (c), कुसल परेरा (wk), कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो

Story first published: Thursday, June 27, 2019, 22:41 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+