अख्तर ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर करने से किया मना, बोले- उसे तैमूर नहीं बनाना चाहता
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के शोएब अख्तर दूसरी बार पिता बन गए हैं। अख्तर की पत्नी रुबाब बेगम ने गुरुवार को एक बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने यूट्यूब चैनल के द्वारा फैंस को दी। लेकिन उन्होंने अपने बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर नहीं की है। जिसकी उन्होंने खास वजह बताई है। बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर न करने को लेकर उन्होंने कहा कि वह उसे तैमूर नहीं बनाता चाहते।
अख्तर नहीं चाहते है कि सैफ के बेटे तैमूर की तरह उनका बेटा लाइमलाइट में आए। क्योंकि हर समय उसके ऊपर कैमरा रहने से बच्चे पर स्ट्रेस पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे की तस्वीर इसलिए शेयर नहीं कर रहे, क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनका बच्चा सैफ अली खान के बेटे तैमूर की तरह लाइमलाइट में आ जाए। करीना कपूर और सैफ अली खान के 2 साल के बेटे तैमूर खान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। उनके करोड़ों की तदाद में अभी से फैंस है। इतना ही नहीं, तैमूर के नाम के तो सोशल मीडिया पर फैन पेज बने हुए हैं।
अख्तर ने रुबाब खान ने साल 2014 में निकाह किया था। उनका 3 साल का एक बेटा है जिसका नाम उन्होंने मोहब्बत मिगेल अली रखा है। शोएब ने वीडियो में फैन्स से कहा कि वे उनकी पत्नी और बच्चे से उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें। बता दें कि अख्तर ने अपने नाम से यू-ट्यूब चैलन बनाया है जो दुनियाभर में पाॅपुलर हो चुका है। उनके चैनल के सबस्क्राइबर की संख्या भी 14 लाख के करीब पहुंच चुकी है। वह आए दिन यहां किसी न किसी मुद्दे को लेकर बेबाकी से अपनी राय व प्रश्न रखते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
