विश्व कप से बाहर हुए चोटिल अराफात
समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक चोट की गंभीरता भांपते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने विश्व कप के लिए चयननित 15 सदस्यीय टीम से अराफात का नाम हटा दिया।
पिछले काउंटी सत्र में शानदार प्र्दशन करने वाले अराफात को बीते सप्ताह अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। उनके समय रहते फिट होने के आसार जताए जा रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि अराफात ने खुद स्वीकार किया है कि पिंडली चोटिल होने के कारण वह गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं, लिहाजा उनका नाम टीम से हटा दिया जाए।
विश्व कप का आयोजन 30 अप्रैल से 16 मई तक वेस्टइंडीज में होना है। पाकिस्तानी टीम मौजूदा चैम्पियन की हैसियत से विश्व कप में हिस्सा लेगी। उसने पिछले वर्ष इंग्लैंड में यूनिस खान की कप्तानी में खिताबी जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications