बेटी को आरती करते देख शाहिद अफरीदी ने तोड़ दिया था टीवी, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट में वैसे ही दानिश कनेरिया के साथ हुए भेदभाव मामले को लेकर भूचाल आया है तो अब इस बीच एक और ऐसा वाकया सुनने को मिला जिसमे हिंदू धर्म का अपमान होता दिखा। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के लिए की जाने वाली आरती का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं।

पहले बेगम के कारण तोड़ा टीवी
अफरीदी शो में बात करते हुए बोल रहे हैं कि उन्होंने अपनी बेटी को जब आरती की थाली हाथ में लेकर देखा तो वह बेहद गुस्सा हो गए। गुस्से में उन्होंने फिर टीवी तोड़ दिया था। अफरीदी ने ये बातें पाकिस्तान की महिला एंकर निदा के साथ एक शो में की। एंकर पूछती हैं कि कभी आपने टीवी तो नहीं तोड़ा। इसपर अफरीदी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने एक बार अपने घर का टीवी तोड़ दिया, पर ये बेगम के कारण ऐसा हुआ। पहले हमारे घरों में स्टार प्लस चैलनों पर ड्रामे बहुत चलते थे, मैं बेगम को मना करता था कि अकेले में टीवी देखा करो और बच्चों के साथ नहीं।

फिर बेटी को आरती देख तोड़ा टीवी
इसके आगे अफरीदी कहते हैं कि मैं एक बार जब घर आया तो देखा कि मेरी बेटी टीवी चैनल के सामने पता नहीं, क्या करते हैं थाली लेकर। इतने में एंकर बताती है कि उसे आरती कहते हैं। फिर सुनते ही अफरीदी कहते हैं कि हां बेटी को ऐसा करते देखकर काफी गुस्सा आया और मैने दीवार पर लगा टीवी हाथ मारकर तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बेटी टीवी सीरियल देख ऐसा कर रही थी। अफरीदी की यह बात सुनते ही शो में माैजूद सभी लोग हंसते हुए तालियां बजाने लगे।
|
गंभीर करते हैं अफरीदी की बोलती बंद
बता दें कि यह कोई नई बात नहीं जब अफरीदी ने भारतीय लोगों को ठेस पहुंचाने का काम किया हो। अफरीदी कई बार भारत के लिए जगह उगल चुके हैं। धारा 370 टूटने के दाैरान उन्होंने कश्मीर में बसे मुसलमानों को भड़काने का खूब प्रयास किया था, लेकिन उन्हें गाैतम गंभीर से कई बार करारा जवाब सुनने को मिला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
