Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019 : भोजपुरी गाने पर नाच उठा लंदन, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम को जमकर प्यार मिलता दिख रहा है। इंग्लैंड के लोग भी भारत के प्रति स्नेह दिखाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें फैंस भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि एक बड़ी तादाद में विदेशी फैंस भोजपुरी के सबसे मशहूर गाना ' लॉलीपॉप लागेलु' पर जमकर डांस कर रहे हैं। ये मशहूर गाना न सिर्फ बिहार बल्कि लंदन में भी मशहूर हो चुका है।

बीच सड़क नाचे विदेशी

बताया जा रहा है कि यह वीडियो भारत-आस्ट्रेलिया के मैच के बाद का है। वहां के स्थानीय लोगों ने भी भारत की जीत पर बीच सड़क डांस करते हुए जश्न मनाया। भारत ने इस मैच में 36 रनों से आस्ट्रेलिया को हराया था। अब उनका मुकाबला न्यूजीलैंड से हैं। लेकिन भारत की जीत पर वायरल हुआ विदेशी लोगों का डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुका है। ऐसे में यह साफ होता है कि विदेशों में ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट की बल्कि गानों की भी धूम मची हुई है।

विश्व कप पर बना भोजपुरी गाना भी हुआ रिलीज

हालांकि, इसके अलावा एक और भोजपुरी गाना वायरल हो चुका है जो इस विश्व कप पर बना है। गाने के बोल हैं- 'जीत के हम लाएंगे है वर्ल्ड कप मेरी जान रे।' इसे भोजपुरी की धमाकेदार सिंगर खुश्बू उत्तम ने 2019 विश्व कप के लिए तैयार किया है। यह गाना खुश्बू ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल से शेयर किया है। गाने में वो क्रिकेट टीम की जर्सी में नजर आ रही हैं, और भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर करती दिख रही हैं।गाने की शुरुआत में खुश्बू टशन में एक बाइक में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने गॉगल भी लगाया है। इस गाने को विशाल करसेल ने लिखा है और गाने का म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने। गाने का निर्देशन किया है नवीन कुमार सिंह ने। बता दें, खुश्बू जानी मानी भोजपुरी सिंगर हैं। उनके गाने सोशल मीडिया पर खूब हिट होते हैं।

युवराज को विदाई मैच नहीं मिलने पर नाराज हुए कपिल देव, दिया ये बड़ा बयान

ये है विश्व कप पर बना ऑफिशियल गाना

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने विश्वकप 2019 का आधिकारिक गाना जो रिलीज किया है उसका नाम 'स्टेंड बाई' है| 'स्टेंड बाई' एक नए आर्टिस्ट लोरिन और यूनाइटेड किंगडम के सबसे चर्चित बैंड में से एक रुडीमेंटल की सहभागिता से बना है। इस गाने को 13 लाख से ज्यादा बार सुना जा चुका है।

Story first published: Thursday, June 13, 2019, 9:39 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+